फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonu was shot with 7 bullets, family members performed the last rites but the protest continued

Hisar News: सोनू को मारी थीं 7 गोलियां, परिजनों ने अंतिम संस्कार किया पर धरना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Sonu was shot with 7 bullets, family members performed the last rites but the protest continued
बरवाला/हिसार। बुगाना गांव के सोनू हत्याकांड में सोमवार को सहमति बनने पर नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान सोनू के शरीर से गोलियों के सात सिक्के निकाले गए। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी बनाई गई। इसके बाद परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, परिजनों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक उनका धरना जारी रहेगा।हालांकि बरवाला थाना पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इससे पहले सोनू को न्याय दिलाने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, एसपी दीपक सहारन से मिलकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस पर मंत्री रणबीर गंगवा के भरोसा दिलाने पर ग्रामीण व परिजन सोनू के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए। एसआई चांदीराम ने सोमवार को नागरिक अस्पताल में सोनू के 2 परिजनों से दस्तावेज पर पोस्टमार्टम सहमति संबंधी हस्ताक्षर करवाए और चिकित्सकों का बोर्ड गठित किया गया। पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि सोनू को नजदीक से सात गोलियां मारी गई थीं। सोनू के भाई रोहताश ने बताया कि हमने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है, मगर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बहबलपुर में उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

यह था मामला : बुगाना गांव के सोनू की गांव में किराना की दुकान है। 4 फरवरी 2024 को सोनू ने आरती नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। 17 अक्तूबर की सुबह वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान तीन-चार बाइक पर आए 9 युवकों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। बरवाला थाना पुलिस ने इस संबंध में छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 18 अक्तूबर को सिविल अस्पताल के पास क्लॉथ मार्केट चौक पर ग्रामीणों ने रोड जाम किया, जबकि 19 अक्तूबर से गांव बहबलपुर के पास धरना जारी है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed