{"_id":"63a4a2266db0ea5c20357b13","slug":"sonali-phogat-murder-case-cbi-investigation-did-not-reveal-information-about-shooting-in-goa-hisar-news-hsr65047659","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाली फोगाट हत्याकांड : सीबीआई जांच में नहीं सामने आई गोवा में शूटिंग की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाली फोगाट हत्याकांड : सीबीआई जांच में नहीं सामने आई गोवा में शूटिंग की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश सहारण
हिसार। भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड में सीबीआई ने अदालत में दाखिल चार्जशीट में लिखा है कि जांच में गोवा में किसी तरह की शूटिंग की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हमें कोई कंक्रीट एविडेंस मूवी शूट का नहीं मिला है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में हत्या की वजह नहीं बताई है। सीबीआई ने चार्जशीट में ये भी कहा है कि अभी उनकी जांच जारी है। विसरा रिपोर्ट में सोनाली के शरीर से अलग-अलग तरह के ड्रग्स मिले हैं।
सीसीटीवी कैमरा नंबर 9 में सब कैद
गौरतलब है कि सोनाली हत्याकांड के आरोपी सुधीर सांगवान ने उनके परिजनों को बताया था कि सोनाली गोवा में एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए आई थी, जबकि सीबीआई ने अदालत में दाखिल चार्जशीट में बताया है कि जांच में गोवा में शूटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। चार्जशीट के मुताबिक कर्लिज रेस्टोरेंट के कैमरा नंबर 9 की जांच करने के बाद पता चला कि 22 अगस्त की रात 1 बजकर 9 मिनट, 1 बजकर 10 मिनट, 1 बजकर 13 मिनट, 1 बजकर 19 मिनट, 1 बजकर 22 मिनट, 1 बजकर 25 मिनट और 1 बजकर 27 मिनट पर सोनाली को आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर दोनों एमडीएमए देते हुए नजर आ रहे हैं। सीबीआई ने रेस्टोरेंट के एक वेटर सरधान दास को गवाह बनाया है। उसने बताया कि 22 अगस्त को नाइट शिफ्ट में ड्यूटी थी। मेरी ड्यूटी फर्स्ट फ्लोर पर थी। मैंने देखा था कि डांस के दौरान सुधीर सोनाली को जबरदस्ती ड्रग्स पिला रहा था। सीबीआई ने 104 लोगों को गवाह बनाया है। सीबीआई ने सुधीर सांगवान और सुखविंदर को सोनाली की हत्या का आरोपी तो बनाया, लेकिन हत्या के पीछे का मकसद क्या था ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। संवाद
वर्ष 2016 में सोनाली की कॉस्टयूम डिजाइनर से हुई थी मुलाकात
अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट में सीबीआई ने बताया है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के एक कॉस्टयूम डिजाइनर अजय कुमार की मुलाकात वर्ष 2016 में हैदराबाद में एक सीरियल की शूटिंग के दौरान सोनाली फोगाट से हुई थी। इसके बाद अजय और सोनाली की फोन पर बातचीत होती थी और दोनों व्हाट्सएप पर मैसेज भी शेयर करने लगे थे।
विज्ञापन
मार्च 2022 में अजय कुमार ने तय किया कि वह एक शॉर्ट फिल्म बनाएंगे। क्योंकि उनके पास किसी बड़ी फिल्म का कोई प्रोजेक्ट नहीं था। इसके लिए उन्होंने एक स्क्रिप्ट राइटर को स्क्रिप्ट भेजने के लिए कहा और यह फिल्म थॉमस अल्वा एडिसन पर बननी थी। जांच में सामने आया कि अजय कुमार ने 28 मई 2022 को फिल्म की स्क्रिप्ट सोनाली फोगाट को भेजी थी। वे चाहते थे कि इस फिल्म में अभिनेत्री का रोल सोनाली फोगाट करें। सोनाली को भी स्क्रिप्ट पसंद आई थी। उसके बाद सोनाली ने सोनाली ने अजय कुमार को कहा कि वह 15 दिन की ट्रिप पर ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं और वहां से लौटने के बाद इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2022 में गोवा में कर सकते हैं।
सोनाली ने अजय कुमार को सुधीर सांगवान का नंबर भी दिया और कहा कि यह मेरे मैनेजर हैं। जून 2022 में अजय कुमार गोवा पहुंचे। वहां पर फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन देखना शुरू किया। क्योंकि शॉर्ट फिल्म के रोल के लिए कोई लीड एक्टर नहीं मिल रहा था तो उन्होंने स्क्रिप्ट को चेंज करने का फैसला किया। उसके बाद एक दूसरे राइटर से शॉर्ट फिल्म की स्क्रिप्ट चेंज करवा कर सोनाली फोगाट से अप्रूव करा ली। सुधीर ने अजय को बताया कि 24 अगस्त को सोनाली फ्री हैं। उस दिन से शूटिंग कर लेना। सीबीआई ने अजय को भी गवाह बनाया है, लेकिन अपनी रिपोर्ट में सीबीआई ये भी लिखा है कि हमें कंक्रीट एविडेंस मूवी शॉट का नहीं मिला।