फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonali murder case: Accused Sukhwinder gets bail after an hour's debate in the High Court

सोनाली हत्याकांड : हाईकोर्ट में एक घंटा बहस के बाद आरोपी सुखविंदर को मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sonali murder case: Accused Sukhwinder gets bail after an hour's debate in the High Court
हिसार। भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में गोवा की हाईकोर्ट में एक घंटा चली बहस के बाद आरोपी सुखविंदर को जमानत मिल गई। दो दिन से जमानत याचिका पर दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस चल रही थी। ड्रग्स मामले में सुखविंदर को पहले जमानत मिल चुकी है। आरोपी सुधीर सांगवान की तरफ से अभी तक जमानत याचिका नहीं लगाई गई है। अदालत में हत्या और एनडीपीएस के अलग अलग दो मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन

अदालत में रखे गए तथ्य
आरोपी सुखविंदर के वकील सुखवंत ने बताया कि जमानत को लेकर हाईकोर्ट में मंगलवार को डेढ़ घंटे और बुधवार को एक घंटे बहस चलने के बाद सुखविंदर को जमानत मिल गई। सीबीआई ने जो चार्जशीट पेश की उसमें कोई ठोस सबूत नहीं हैं। उनका कहना है कि जब सोनाली को अस्पताल लाया गया तो उसकी सासें चल रही थीं। चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन दिया था। इस मामले की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि निचली अदालत में बहस जारी रहेगी।
विज्ञापन

22 नवंबर 2022 को पेश किया था चालान
सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में गोवा पुलिस के बाद सीबीआई 22 नवंबर 2022 को आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के खिलाफ चालान पेश किया था, जिसमें 104 गवाह बनाए हैं। चार्जशीट पेश करने के बाद सुखविंदर ने अपने अधिवक्ता सुखवंत के माध्यम से जमानत याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई 16 फरवरी को हुई थी। अधिवक्ता सुखवंत ने बताया कि अदालत में सोनाली फोगाट के परिवार की तरफ से वकील पेश हुए थे। उन्हाेंने अदालत से दस दिन का समय मांगा है। अगली सुनवाई अब 27 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में 22 अगस्त को हुई थी मौत

सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या कर दी। सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद गोवा पहुंचे उसके भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। सोनाली की मौत के बाद रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिनमें सुधीर सांगवान सोनाली को बोतल के जरिये कुछ पिलाता नजर आया और उसके बाद ही सोनाली की तबीयत बिगड़ गई थी। इससे पूर्व, सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की भी करीब साढ़े पांच साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed