फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Claims kept ringing; help arrived while on leave.

Hisar News: दावों की बजती रही घंटी, छुट्टी पर मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Claims kept ringing; help arrived while on leave.
हिसार। शहर के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुविधाओं को सुचारू बनाने के दावे रविवार को नगर निगम की हेल्पलाइन के रिएलिटी टेस्ट में कमजोर साबित हुए। छुट्टी के दिन जब लोगों को प्रशासनिक मदद की जरूरत होती है तब नगर निगम के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 14420 पर तीन बार कॉल करने के बावजूद जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं मेयर प्रवीण पोपली की हेल्पलाइन पर भी शुरुआती प्रयासों में फोन नहीं उठाया गया। शाम को संपर्क होने पर अर्बन एस्टेट-टू में बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए सोमवार को टीम भेजने की बात कही गई। खास बात यह है कि नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे जवाब देने के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन

नंबर पर बजती रही घंटी, नहीं उठा फोन
नागरिकों की शिकायतों के निवारण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए रविवार को नगर निगम के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 14420 पर संपर्क किया गया। सुबह 11.10 बजे, दोपहर दो बजे और शाम 4.24 बजे कॉल की गई, लेकिन हर बार घंटी बजती रही और किसी कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मेयर प्रवीण पोपली की हेल्पलाइन नंबर 9215044464 पर सुबह 11.14 बजे और शाम 5.20 बजे कॉल की गई, लेकिन दोनों बार जवाब नहीं मिला। शाम 5.48 बजे दोबारा कॉल करने पर मेयर के स्टाफ से संपर्क हुआ। उन्हें अर्बन एस्टेट-टू में बेसहारा पशुओं की समस्या बताई गई। स्टाफ ने रविवार को टीम उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए फोटो और वीडियो भेजने को कहा और सोमवार को टीम भेजने का आश्वासन दिया। रिएलिटी टेस्ट में दोनों हेल्पलाइन के जरिए रविवार को तत्काल सहायता मिलने की व्यवस्था नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ की कमी से बिगड़ी व्यवस्था
नगर निगम के कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले हेल्पलाइन नंबर 14420 पर तीन कर्मचारी तैनात थे। वे आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी देते थे। उस समय देर रात आने वाली आपातकालीन कॉल का भी तुरंत जवाब दिया जाता था। हाल ही में एक कर्मचारी का तबादला होने के बाद अब केवल दो कर्मचारी रह गए हैं। कर्मचारियों के अनुसार, इसके बाद देर रात कॉल उठाने और रविवार को ड्यूटी पर कर्मचारी उपलब्ध रहने की व्यवस्था प्रभावित हुई है।
जानिए... कैसे की गई पड़ताल
नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 14420 पर सुबह 11.10 बजे, दोपहर दो बजे और शाम 4.24 बजे कॉल की गई। तीनों बार घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
मेयर प्रवीण पोपली के हेल्पलाइन नंबर 9215044464 पर सुबह 11.14 बजे और शाम 5.20 बजे कॉल की गई, लेकिन जवाब नहीं मिला। शाम 5.48 बजे दोबारा कॉल करने पर फोन उठा। मेयर के स्टाफ को अर्बन एस्टेट-टू में बेसहारा पशुओं की समस्या बताई गई। स्टाफ ने कहा कि रविवार होने के कारण टीम उपलब्ध नहीं हो पाएगी। फोटो और वीडियो भेजने पर सोमवार को टीम भेजने का आश्वासन दिया गया।

मेयर की हेल्पलाइन पर रोजाना आ रहीं 200 से 250 शिकायतें
मेयर की हेल्पलाइन पर कॉल के अलावा फोटो और वीडियो भेजकर समस्याओं का समाधान करवाने पर भी जोर रहता है। स्टाफ के अनुसार, इस नंबर पर रोजाना 200 से 250 शिकायतें आती हैं। बारिश के दिनों में जलभराव संबंधी शिकायतें बढ़ने के कारण इनकी संख्या 500 से भी अधिक हो जाती है। शिकायतें संबंधित शाखाओं को भेजकर उनके समाधान के प्रयास किए जाते हैं। वहीं, नगर निगम के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना 15 से 20 शिकायतें आती हैं।

इस बारे में सोमवार को कार्यालय जाकर पता करवाएंगे। अगर कर्मचारी की कमी है तो आयुक्त से बात करके एक और कर्मचारी की नियुक्ति करवाई जाएगी।
- डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed