फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer attacked in dispute over field irrigation; FIR registered against father, brother, and sister-in-law.

Hisar News: खेत में पानी लगाने के विवाद में किसान पर हमला, पिता, भाई और भाभी पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked in dispute over field irrigation; FIR registered against father, brother, and sister-in-law.
आदमपुर। गांव महोब्बतपुर में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक किसान पर उसके पिता, भाई और भाभी ने कस्सी से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल किसान की शिकायत पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी दीपेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। महोब्बतपुर निवासी प्रीत सिंह (44) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। बीते दिनों वह खेत में पानी लगा रहा था। पानी का नाला संभालने पहुंचा तो वहां मौजूद उसके पिता शेर सिंह, छोटे भाई राजकुमार और भाभी सुनीता ने रास्ता रोककर नाले से पानी लगाने का विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप है कि पिता ने उसे नीचे गिरा दिया और भाई ने पकड़ लिया जबकि भाभी ने उसके मुंह पर कस्सी से हमला कर दिया। इससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रही उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और उसे आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजन घायल प्रीत सिंह को नागरिक अस्पताल आदमपुर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed