{"_id":"6acbe1fce3dc47f86e0a0146","slug":"allegations-of-assault-on-a-student-at-barwalas-kgbv-beo-to-conduct-an-inquiry-hisar-news-c-21-hsr1005-971113-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बरवाला के केजीबीवी में छात्रा से मारपीट के आरोप, बीईओ करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बरवाला के केजीबीवी में छात्रा से मारपीट के आरोप, बीईओ करेंगे जांच
विज्ञापन
हिसार। बरवाला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में नौवीं कक्षा की छात्रा से मारपीट के आरोप को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर बाल पकड़कर खींचने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि शिक्षक के व्यवहार से छात्रा को दर्द हुआ और वह रोती रही। वहीं, शिक्षकों ने मारपीट के आरोपों को नकार दिया। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए सोमवार तक रिपोर्ट मांगी है।
शिक्षकों के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ छात्राएं शिक्षकों से छिपकर प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हुईं और तीसरी मंजिल पर खेल रही थीं। हाजिरी लेते समय छात्राओं के वहां नहीं मिलने पर शिक्षक उन्हें तलाशते हुए तीसरी मंजिल पर पहुंचे। शिक्षकों का कहना है कि छात्राओं को प्रार्थना सभा में शामिल नहीं होने पर फटकार लगाई गई, लेकिन मारपीट नहीं की गई।
प्रिंसिपल के सामने छात्रा ने मारपीट से किया इन्कार
विवाद के बाद प्रिंसिपल ने छात्रा और उसके परिजनों से बातचीत की। शिक्षकों के मुताबिक, इस दौरान छात्रा ने शिक्षक द्वारा मारपीट करने या बाल खींचने से इनकार किया। हालांकि, परिजनों के आरोपों के चलते मामला शिक्षा विभाग तक पहुंच गया।
विज्ञापन
बीईओ करेंगे जांच, सोमवार तक सौंपनी होगी रिपोर्ट
जिला शिक्षा अधिकारी राम रत्तन ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को स्कूल जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान संबंधित शिक्षक और छात्रा, दोनों का पक्ष सुना जाएगा। बीईओ को सोमवार तक जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।