{"_id":"695587057584bc89a303a3d2","slug":"some-people-welcomed-the-new-year-by-dancing-to-devotional-songs-and-some-to-bollywood-songs-hisar-news-c-21-hsr1005-781651-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कहीं भक्ति तो कहीं बॉलीवुड गीतों पर झूमकर किया नए साल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कहीं भक्ति तो कहीं बॉलीवुड गीतों पर झूमकर किया नए साल का स्वागत
विज्ञापन
हिसार। शहरवासियों ने उल्लास और उमंग के साथ नए साल का स्वागत किया। कहीं लोग भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए, तो कहीं बॉलीवुड की धुनों पर देर रात तक जश्न चलता रहा। जैसे ही घड़ी ने रात 12 बजे का समय दिखाया, पूरा शहर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के नारों और आतिशबाजी से गूंज उठा। वीरवार को भी शहर में नए साल के उपलक्ष्य में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नए साल को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाने के उद्देश्य से ट्यूलिप रिसोर्ट में ‘ईडीबी भजन क्लबिंग इवेंट’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मशहूर गायक मासूम शर्मा ने शिरकत की।
मासूम शर्मा ने एक के बाद एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर शहरवासी खूब झूमे। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया था। गायक को देखने और नए साल का स्वागत अलग अंदाज में करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस और होटलों में जश्न
शहर के लगभग सभी बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस और होटलों में नए साल के उपलक्ष्य में सेलीब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहरवासी परिवार और दोस्तों के साथ यहां डीजे की धुनों पर देर रात तक थिरकते रहे। आयोजकों की ओर से डांस के साथ-साथ खाने-पीने का भी पूरा इंतजाम किया गया था। आम दिनों में जहां रात 10 बजे शहर की सड़कें सुनसान हो जाती हैं, वहीं साल की आखिरी रात 12 बजे तक भी सड़कों पर खासा चहल-पहल देखने को मिली।
नाकों और चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। रातभर नाकों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहीं। इस दौरान पीसीआर और राइडर वाहन सार्वजनिक स्थलों पर लगातार पेट्रोलिंग करते रहे, ताकि जश्न के बीच कानून व्यवस्था बनी रहे।