{"_id":"69baffc0ec3d526185003070","slug":"solution-to-the-problems-of-ward-15-demand-for-sending-garbage-collection-vehicle-daily-hisar-news-c-21-hsr1020-831896-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वार्ड-15 की समस्याओं का समाधान, कचरा उठाने वाली गाड़ी रोज भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वार्ड-15 की समस्याओं का समाधान, कचरा उठाने वाली गाड़ी रोज भेजने की मांग
Thu, 19 Mar 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
बरवाला। शहर के वार्ड नंबर 15 के निवासियों ने बुधवार को नगर परिषद सचिव के कार्यालय में पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने वार्ड की समस्याओं के समाधान की मांग की। खासतौर पर, घरों से कचरा उठाने वाली गाड़ी को नियमित रूप से भेजने की जरूरत जताई गई।
ज्ञापन में वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड-15 में घरों से कचरा उठाने वाली गाड़ी रोज नहीं आती, जिसके कारण वार्ड की गलियों में कचरे के ढेर लगे रहते हैं। सफाई कर्मचारियों द्वारा भी नियमित सफाई नहीं की जा रही है, जिससे गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
इसके अलावा, वार्ड में हाल ही में स्ट्रीट लाइटें तो लगाई गई हैं, लेकिन लंबे समय के बाद भी इन्हें चालू नहीं किया गया है। अंधेरे में लोग परेशान हो रहे हैं और सुरक्षा की दृष्टि से यह समस्या गंभीर बन गई है।
विज्ञापन
वार्डवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल इन समस्याओं का समाधान करने की अपील की है। ज्ञापन सौंपने वालों में दिलबाग सिंह, रोहताश, मुकेश, दर्शना, अनीता, पूनम, राजबाला, सतीश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
वार्ड पार्षद का बयान
वार्ड-15 के पार्षद रामपाल ने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से मुलाकात की है, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं किया जा सका है। उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रीट लाइटों को अगले दो दिनों में चालू करवा दिया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को अंधेरे में परेशानी का सामना न करना पड़े।