फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Smiling keeps the body healthy

Hisar News: हंसने मुस्कुराने से शरीर रहता है स्वस्थ और तनाव मुक्त

Sun, 05 May 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 05 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Smiling keeps the body healthy
हिसार में हास्यसन करवाते सुरेंद्र हिंदुस्तानी।
हिसार। एक मुस्कान जिंदगी में बहुत कुछ बदल देती है। ये आपके सकारात्मक होने का सबूत है। एक मुस्कान आपके बड़े से बड़े तनाव को खुद पर हावी होने से रोक सकती हैं। डिप्रेशन के शिकार लोगों के लिए भी एक सच्ची मुस्कान दवा का काम करती है। मुस्कुराने से पॉजिटिव हार्माेन रिलीज होते हैं और ये शरीर के सभी हार्मोन का संतुलन बनाए रखते हैं। एक हंसता मुस्कुराता चेहरा हर किसी को पसंद आता है। चेहरे पर हंसी रहने से तनाव दूर रहता है और व्यक्ति ऊर्जावान रहता है। आइये आज हास्य दिवस पर जाने मुस्कुराने का महत्व। खुल कर हंसने से मानसिक तनाव से आराम मिलता है और मसल्स रिलेक्स करती हैं। हंसने से खून का बहाव भी ठीक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि हंसना एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है।
विज्ञापन

मुस्कुराने से शरीर में एनर्जी आती है। लगातार हंसते रहने से शरीर में तनाव और डिप्रेशन की समस्या नहीं रहती। इससे गुड हार्मोन्स शरीर में बनते हैं जिससे पूरे शरीर के हार्मोन्स का संतुलन बना रहा है। शहर के कई पार्कों में भी योग शिविर में हंसने का योग करवाया जाता है। तनाव हमारे पूरे अस्तित्व में व्याप्त हो सकता है, जिसमें आपके चेहरे और हाव-भाव पर भी दिखना शामिल है। मुस्कुराने से न केवल हमें थका हुआ और परेशान दिखने से रोकने में मदद मिलती है, बल्कि यह वास्तव में तनाव को कम करने में भी मदद कर सकती है। दरअसल, हंसने से तन और मन के स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे होते हैं। ठहाके लगाने और खुलकर हंसने से सांस लेने की मांसपेशियां फैलती हैं, जिनसे इनकी एक्सरसाइज हो जाती है। इससे चेस्ट कैविटी भी फैलती है। फेफड़ों में ज्यादा ऑक्सीजन भरती है और ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है। इससे हमारे फेफड़े स्वस्थ बनते हैं, उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ती है। इससे हम लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। - वीरेंद्र बड़ाला, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति हिसार।
विज्ञापन






हास्यासन आज के समय में संजीवनी बूटी का काम करता है। मानसिक और आध्यात्मिक लाभ के साथ स्थिति को बेहतर बनाने, तनाव कम करने, संतुलित और नियंत्रित मनोवृत्ति को प्रोत्साहित करने, स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों को शांत करता है और चिंता को कम करता है। यह मनोरंजन का भी एक सर्वोत्तम स्रोत है, जो मस्तिष्क को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है। -सुरेंद्र हिंदुस्तानी
विज्ञापन
विज्ञापन


खुश रहना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। सुबह की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करनी चाहिए ताकि सामने वाले व्यक्ति का भी दिन अच्छा रहे। मुस्कुराने से रक्तचाप में भी संतुलन बना रहता है। मुस्कुराने से तनाव कम होता है सकारात्मक हार्मोन निकलते है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। - डॉ. ज्ञानेंद्र, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed