फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Slipped in the result but made it to the top 10

Hisar News: परिणाम में फिसले पर टाॅप 10 में बनाई जगह

Sun, 18 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 18 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Slipped in the result but made it to the top 10
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सात रोड हिसार के स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र। 
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। हिसार जिले का ओवरऑल रिजल्ट 93.96 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 2.58 फीसदी कम है। वर्ष 2024 में दसवीं का परीक्षा परिणाम 96.54 फीसदी रहा था, लेकिन प्रदेश भर में हिसार ने इस बार 9वीं रैंक हासिल की है। वर्ष 2024 में जिला 12वें पायदान पर था।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ही बच्चों की निगाहें हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर टिक गईं थीं। जिन परीक्षार्थियों का परिणाम बेहतर आया उनके चेहरे खिल गए, लेकिन जिन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिला, उन्हें निराश हुई। उधर, स्कूल संचालकों ने भी बच्चों के लिए सामूहिक परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था की। जिन बच्चों के अच्छे अंक आए, उन्हें सम्मानित किया गया, वहीं कमजोर परिणाम वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जिले में इस बार 20,867 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 19,606 पास हुए और 947 असफल रहे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मुताबिक 2024 में 21,639 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 20,890 परीक्षार्थी पास हुए, जबकि 186 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट हैंग होने से आई परेशानी
परीक्षा परिणाम देखने के साथ ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर लोड बढ़ गया। साइट के बार-बार हैंग होने के कारण करीब तीन घंटे तक विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साइट पर लगातार एरर दिखाया जा रहा था। वहीं, शिक्षा विभाग को जिला स्तर पर रिजल्ट तैयार करने में भी मशक्कत करनी पड़ी।
उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति निकलवा सकते हैं छात्र
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परिणाम से कोई विद्यार्थी संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति निकलवा सकता है। विद्यार्थियों को यह सुविधा घर बैठे ही मिलेगी। उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति निकलवाने के लिए 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका के हिसाब से शुल्क देना होगा।



जिला स्तर पर टॉप 10 विद्यार्थी
नाम अंक प्रतिशत
दीपांशी 493- 98.6
जयंत 490 - 98
प्रतिभा 487 - 97.4
राहुल 484- 96.6
मुस्कान 477 - 95.4
महक 474- 94.8
सुमित 474-94.8
सुमित कुमार 474- 94.8
विक्रम 469- 93.8
रवीना 469- 93.8
विक्रम 469 -93.8
(स्रोत: शिक्षा विभाग, अंतिम सूची में बदलाव भी संभव है)



तीन चार साल का रिजल्ट
वर्ष 2025
कुल विद्यार्थी : 20,867
सफल: 19,606
कंपार्टमेंट : 186
विफल : 947
प्रदेश में स्थान : 9वां


वर्ष 2024
कुल विद्यार्थी : 21,639
सफल: 20890
कंपार्टमेंट : 186
विफल : 563
प्रदेश में स्थान : 12वां

वर्ष 2023
कुल विद्यार्थी: 21,810
सफल: 150,24
कंपार्टमेंट: 2,622
विफल : 4,164
प्रदेश में स्थान : 9वां

वर्ष 2022
कुल विद्यार्थी : 26,352
सफल: 23,068
कंपार्टमेंट : 434
विफल: 2,310
प्रदेश में स्थान : 15वां

जिले में दसवीं का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा है। पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट कुछ कम रहा, लेकिन प्रदेश के 22 जिलों में हम टॉप टेन में शामिल रहे। जिले को टॉप थ्री में ले जाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसी लक्ष्य को लेकर सत्र के शुरू से ही काम किया जाएगा। - महेंद्र सिंह श्योराण, डिप्टी डीईओ हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed