{"_id":"6a7e208b203d620d8d0854c5","slug":"six-veterinarians-conducted-post-mortems-after-the-death-of-eight-cows-in-kuleri-hisar-news-c-21-hsr1020-930607-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कुलेरी में आठ गायों की मौत के बाद छह चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कुलेरी में आठ गायों की मौत के बाद छह चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
शुपालन विभाग व पुलिस की टीम गोशाला में जांच करते हुए।
अग्रोहा। गांव कुलेरी स्थित श्री कमलगिरी गोशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में आठ गायों की मौत के बाद वीरवार को पशुपालन विभाग की छह चिकित्सकों की टीम ने मृत गायों का पोस्टमार्टम किया। मृत गायों के पेट के पानी और फीड के सैंपल लेकर पुलिस को सीलबंद कर सौंपे गए हैं।
प्रारंभिक जांच में गायों के यूरिया या कोई जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई गई है। विसरा और लैब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने गोशाला प्रधान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद गोशाला में हुई पंचायत में फैसला लिया गया कि अब रात के समय गोशाला में गायों को चारा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गोशाला प्रधान सितेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को अमावस्या होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु गोसेवा के लिए गोशाला पहुंच रहे थे। इसी दौरान किसी ने गायों के आगे यूरिया खाद डाल दी। यूरिया खाने के बाद दोपहर से गायों की तबीयत बिगड़ने लगी और उपचार के दौरान देर रात आठ गायों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर वीरवार को ग्रामीण, किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के लोग भी गोशाला पहुंचे। गोशाला में पशुपालन विभाग, राजकीय पशु अस्पताल, लुवास और अग्रोहा थाना पुलिस की टीमें पहुंचीं। बीमार गायों का उपचार शुरू कराया गया। मौके से पशु चारे के सैंपल भी लिए गए।
उप निदेशक के नेतृत्व में टीम पहुंची
पशुपालन विभाग की उपनिदेशक डॉ. संगीता दलाल के नेतृत्व में पहुंची चिकित्सकों की टीम ने बीमार गायों का उपचार शुरू कराया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। मृत गायों का पोस्टमार्टम कराने के साथ गायों को दिए गए चारे के सैंपल भी लिए गए। गोशाला में कुल 535 गाय हैं।
गायों के चारा डालने वाले स्थान पर कुछ यूरिया खाद मिली थी। इसी से गायों की तबीयत बिगड़ने और मौत होने की आशंका है। मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। बीमार गायों का उपचार शुरू करा दिया गया है। सभी गायों की निगरानी की जा रही है।
- सितेंद्र शर्मा, प्रधान, श्री कमलगिरी गोशाला कुलेरी।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
गोपुत्र सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सोनी ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने गोशाला में आठ गायों की मौत की निष्पक्ष जांच कराने और प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर ग्रामीणों को न्याय दिलाने का आग्रह किया।
कुलेरी गोशाला में मृत आठ गायों का पोस्टमार्टम छह चिकित्सकों की टीम ने किया है। 11 गायों की हालत खराब थी, जिनमें से तीन को बचा लिया गया। मृत गायों के पेट के पानी और फीड के सैंपल पुलिस को सीलबंद कर सौंप दिए गए हैं। लैब रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। प्रारंभिक जांच में गायों के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है।
- डॉ. संगीता दलाल, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग।