फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Six players from Umra and Dabda will show their talent in the Senior National Hockey Championship.

Hisar News: सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में उमरा और डाबड़ा के छह खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Six players from Umra and Dabda will show their talent in the Senior National Hockey Championship.
 रमन कालीरावणा। 
हिसार। सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में उमरा और डाबड़ा के छह खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इनमें डाबड़ा से गोलकीपर हिमवान, रोहित यादव, रमन कालीरावणा, उमरा से गोलकीपर पवन कुमार, जोगेंद्र और दीपक शामिल हैं।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम का पहला मैच छह नवंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ होगा। वहीं, डाबड़ा का कर्मबीर, रिशु और सुमित चंडीगढ़ की टीम की ओर से खेलेंगे। डाबड़ा के कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि चैंपियनशिप सोमवार से चेन्नई में शुरू हो चुकी है। मगर हरियाणा टीम का पहला मैच छह नवंबर को होगा। खिलाड़ियों का चयन होने पर भारतीय हॉकी फेडरेशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी सुनील मलिक ने बधाई दी।
विज्ञापन


कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि पिछले साल सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में टीम ने रजत पदक जीता था। वहीं, 2021 और 2022 में टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

हॉकी इंडिया लीग खेलेंगे जोगेंद्र और पवन कुमार

उमरा का पवन कुमार और जोगिंद्र हॉकी इंडिया लीग भी खेलेंगे। 25 वर्षीय जोगेंद्र से पहले उनके बड़े भाई रविंद्र सैनी ने हॉकी खेलना शुरू किया था। मगर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें मजबूरन हॉकी छोड़नी पड़ी। उसके बाद 2012 में जोगेंद्र ने हॉकी थाम ली। वहीं, 23 वर्षीय पवन ने 12 साल पहले गांव में सीनियर खिलाड़ियों को खेलते देख हॉकी से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। अब दोनों खिलाड़ी सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी दमखम दिखाएंगे।


-----------------------

हिमवान सिहाग जूनियर एशियन चैंपियनशिप में जीत चुके स्वर्ण पदक

डाबड़ा का हिमवान सिहाग कोच राजेंद्र सिहाग का बेटा है। हिमवान जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। इसी प्रकार रोहित यादव सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण और रमन जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं। कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप में अब खिलाड़ियों से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि संदीप सांगवान भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। खुद इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। वर्तमान में हरियाणा टीम के कोच भी हैं। हरियाणा हॉकी को आगे ले जाने में संदीप सांगवान और भारतीय हॉकी फेडरेशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी सुनील मलिक का अहम रोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed