{"_id":"6aac405ad56bf27f9d052e1b","slug":"some-sought-improvements-to-the-ppp-model-while-others-arrived-to-resolve-land-disputes-hisar-news-c-21-hsr1020-953632-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीपीपी में सुधार तो कोई जमीन विवाद के निपटारे के लिए पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीपीपी में सुधार तो कोई जमीन विवाद के निपटारे के लिए पहुंचा
Fri, 18 Sep 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
हांसी। जिला सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में रामपुरा निवासी कौशल्या ने जमीन विवाद, बोगा राम कॉलोनी की लाली ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से गाड़ी हटवाने, वार्ड-25 के बाबू राम ने जन्मतिथि ठीक करवाने, रामदीप ने वार्षिक आय कम करवाने का मुद्दा रखा। इसी प्रकार जगदीश कॉलोनी की कशिश ने पीपीपी में बहन अनुराधा का नाम दर्ज करवाने के लिए प्रशासन तक अपनी मांग पहुंचाई।
एसडीएम ने तहसीलदार अनिल कुमार विधान व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोबारा आने वाली शिकायतों के कारणों की गहन जांच कर उनका संतोषजनक व स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिविर औपचारिकता न बनकर जनसेवा का सशक्त माध्यम बने।