फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tears welled up as DA Sunil bade a final farewell to his only son.

Hisar News: डीए सुनील ने दी इकलौते बेटे को अंतिम विदाई तो छलके आंसू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tears welled up as DA Sunil bade a final farewell to his only son.
अंतिम संस्कार करते परिजन व अन्य ।
हिसार। श्रीलंका में समुद्र में डूबने से जान गंवाने वाले जिला अटॉर्नी (डीए) सुनील परुथी के 25 वर्षीय इकलौते बेटे समृद्ध परुथी का वीरवार को सेक्टर 16-17 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इकलौते बेटे को अंतिम विदाई देते समय पिता सुनील परुथी भावुक होकर रो पड़े।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शहरवासी और हिसार बार के अधिवक्ता पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। समृद्ध की सोमवार को श्रीलंका में समुद्र में राफ्टिंग के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। हादसे में उसके दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। परिवार के सदस्य शव लेने श्रीलंका गए थे। बुधवार देर रात शव हिसार पहुंचा जिसके बाद वीरवार को अंतिम संस्कार किया गया। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परुथी परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


समृद्ध 9 सितंबर को 15 दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गया था और 16 सितंबर को हिसार लौटने की योजना थी। उसने मुंबई स्थित नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से बीबीए की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के बाद वह हिसार में ही कारोबार शुरू करने की योजना बना रहा था। बेटे के साथ समय बिताने और उसका कारोबार हिसार में स्थापित कराने के लिए पिता सुनील परुथी ने 15 दिन की छुट्टी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed