{"_id":"649dd1a9f02ffd615b07e124","slug":"six-nursing-students-ill-with-diarrhea-did-not-get-full-treatment-hisar-news-c-21-hsr1020-166842-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डायरिया से छह नर्सिंग छात्राएं बीमार, नहीं मिला पूरा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डायरिया से छह नर्सिंग छात्राएं बीमार, नहीं मिला पूरा उपचार
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन नर्सिंग छात्राएं। संवाद
हिसार। नागरिक अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छह नर्सिंग छात्राओं की वीरवार सुबह उल्टी-दस्त के कारण तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को उपचार के लिए आपातकालीन कक्ष में लाया गया। चिकित्सकों ने छात्राओं को ग्लूकोज की ड्रिप लगाई और उन्हें वार्ड में भर्ती कर दिया। विडंबना यह रही कि दोपहर बाद तक छात्राओं की किसी भी चिकित्सक ने सुध नहीं ली और न ही किसी प्रकार की कोई दवा नहीं दी गई। हालात ये है कि एक बेड पर दो छात्राएं लेटी हुई हैं।
हॉस्टल में हो रही दूषित पेयजल की सप्लाई
जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल परिसर में बने गर्ल्स हाॅस्टल में 60 छात्राओं की रहने की व्यवस्था है। दो दिनों में छह छात्राएं डायरिया की शिकार हो चुकी हैं। इसके अलावा एक छात्रा को पथरी के दर्द के चलते भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाली अधिकतर छात्राओं को पेट दर्द की शिकायत है। ज्यादा तबीयत ज्यादा खराब होने पर वीरवार सुबह आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया। उनका कहना है कि हॉस्टल में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है जिस कारण डायरिया फैल रहा है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
ग्लूकोज के अलावा कोई दवा नहीं दी
वार्ड में भर्ती छात्राओं ने बताया कि सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद आपातकालीन कक्ष में लाए थे। यहां पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद ग्लूकोज चढ़ाने के लिए नर्सिंग ऑफिसर को कहा। इसके बाद वार्ड में भर्ती कर दिया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी कोई दवा देने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
जिले में बढ़ रहे डायरिया के केस
नागरिक अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में रोजाना 15 से 20 मरीज डायरिया के आ रहे हैं। फिजिशियन ज्ञानेंद्र का कहना है कि दूषित पेयजल और बाहर का खाना खाने से डायरिया फैलता है। डायरिया के दौरान शरीर के अंदर पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में ज्यादा तरल पदार्थ के साथ-साथ ओआरएस का घोल पिएं। उनका कहना है कि जहां तक हो सके, फास्ट फूड खाने से परहेज करें और साफ पानी पिएं।
वर्जन