फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Six government MLAs, one deputy speaker, one Minister of State, yet the district did not get new project

सरकार के छह विधायक, एक डिप्टी स्पीकर, एक राज्य मंत्री, फिर भी जिले को नहीं मिला नया प्रोजेक्ट

Sat, 29 Feb 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Six government MLAs, one deputy speaker, one Minister of State, yet the district did not get new project
Six government MLAs, one deputy speaker, one Minister of State, yet the district did not get new project - फोटो : Hisar
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वित्त मंत्री के रूप में प्रस्तुत प्रदेश के बजट में हिसार को कोई नया प्रोजेक्ट नहीं मिला। खास बात यह है कि जिले की सात विधानसभा सीटों में से छह पर गठबंधन सरकार के विधायक हैं। तीन भाजपा के और तीन जजपा के विधायक हैं, जिनमें से एक डिप्टी स्पीकर और एक राज्यमंत्री हैं।
विज्ञापन

बजटीय भाषण में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट में जिले की घोषणाओं को दोहराकर ही जिला वासियों को लॉलीपोप दे दिया है। अब केवल प्रदेश के सामूहिक प्रोजेक्ट्स के भरोसे ही जिले की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। जिले से भाजपा के रणबीर सिंह गंगवा डिप्टी स्पीकर और जजपा से अनूप धानक राज्य मंत्री हैं। इनके अलावा भाजपा के हिसार से डॉ. कमल गुप्ता व हांसी से विनोद भ्याणा और जजपा के बरवाला से जोगीराम सिहाग व नारनौंद से रामकुमार गौतम विधायक हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय बजट के इन प्रोजेक्ट्स का जिक्र
हिसार एयरपोर्ट: बजटीय भाषण में हिसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जिक्र किया गया। इसके विस्तारीकरण का कार्य दूसरे चरण में है, जिसके लिए एनवायरमेंट क्लीयरेंस जरूरी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा पर्यावरण मंत्रालय को संबंधित कागजात जमा कराए जा चुके हैं। दूसरे चरण में हवाई पट्टी के विस्तार का टेंडर भी जारी किया जा चुका है, जिसका निर्माण एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिलते ही शुरू हो जाएगा। 25 मार्च को एनवायरमेंट क्लीयरेंस के लिए पर्यावरण मंत्रालय की टीम पब्लिक हियरिंग के लिए हिसार आएगी और एयरपोर्ट के आसपास के गांवों में लोगों से सुझाव व आपत्तियां मांगेगी। हालांकि फिलहाल जो सात सीटर विमान सेवा चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई थी, वह भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखी गढ़ी म्यूजियम : म्यूजियम, होटल, रेस्ट हाउस व कैफेटेरिया का निर्माण जारी
नारनौंद के राखी गढ़ी गांव में साढ़े पांच एकड़ जमीन पर 25 करोड़ की लागत से म्यूजियम, होटल, रेस्ट हाउस व कैफेटेरिया का निर्माण जारी है। इसका भी बजटीय भाषण में मुख्यमंत्री ने जिक्र किया। होटल, रेस्ट हाउस व कैफेटेरिया का काम 85 प्रतिशत और म्यूजियम का 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है। राखी गढ़ी को विश्व स्तर पर आइकॉनिक साइट के रूप में विकसित किया जाएगा। म्यूजियम का मुख्य गेट मोहनजोदड़ो की तर्ज पर बनेगा, जबकि फॉर स्टार रेटिंग वाला म्यूजियम आधुनिक सुविधाओं व वाईफाई से लैस होगा। एक ओपन थियेटर बनेगा, जिसमें पर्यटकों को राखी गढ़ी के इतिहास से अवगत कराया जाएगा।
आरओबी-आरयूबी
शहर में सात रेलवे ओवर ब्रिज-अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य या तो चल रहा है या शुरू किया जाना है। इनमें डाबड़ा चौक डबल फाटक, पुरानी सब्जी मंडी, डीएन कॉलेज, मलिक चौक, कैमरी रोड, सातरोड़ और सूर्य नगर शामिल हैं। इनमें से कैमरी रोड और सूर्य नगर के आरओबी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जबकि बाकी केे निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इनके अलावा सेक्टर 16-17 का आरओबी अप्रैल में बनकर तैयार हो जाएगा।
अटल भूजल योजना : 23 करोड़ रुपये का प्रावधान
प्रदेश के लिए की गई घोषणाओं में अटल भूजल योजना के लिए 23 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत पूरे प्रदेश की पेयजल पाइप लाइन को बदला जाएगा। शहर में 6 जलघर हैं और कस्बों में अलग से जलघर बने हुए हैं। इसके अलावा 500 नए क्रैच सेंटरों, 98 खंडों में आदर्श संस्कृति विद्यालय और 1000 नए बस्तामुक्त व अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में से जिले के हिस्से कितने आएंगे, यह बाद में ही पता चलेगा, जिन पर जिला निर्भर रहेगा।

बजट हर वर्ग के लिए किफायती है और सामूहिक योजनाओं को तवज्जो दी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को उनका फायदा मिलेगा। अटल भूजल योजना में पूरे प्रदेश की पेयजल पाइप लाइन बदली जाएगी, ताकि प्रदेश के सभी लोगों को पीने का पानी सुगमता से मिल सके। इसी प्रकार अन्य प्रोजेक्ट्स का भी प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को लाभ होगा।
- डॉ. कमल गुप्ता, विधायक हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed