फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sita Swayamvar enacted in Ramlila; Lord Ram's grand wedding procession to be taken out today.

Hisar News: रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन, आज निकलेगी श्रीराम की भव्य बरात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sita Swayamvar enacted in Ramlila; Lord Ram's grand wedding procession to be taken out today.
पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में श्री रामलीला कमेटी के मंचन के दौरान का दृश्य। 
हिसार। पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में आयोजित ऐतिहासिक कटला रामलीला में मंगलवार को चौथे दिन श्रीराम का नगर भ्रमण, पुष्प वाटिका, धनुषयज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को नगर भ्रमण करते देखकर नगरवासी भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने मिठाइयां और विभिन्न पकवान भेंट कर अपनी आस्था जताई। स्वामी श्रीराम वल्लभ शर्मा के सान्निध्य में वृंदावन से आए कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को अभिभूत कर दिया।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि बुधवार को निकलने वाली श्रीराम की भव्य बरात शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बरात शाम चार बजे बैंड-बाजे और संदेशपरक झांकियों के साथ महाराजा अग्रसेन भवन से रवाना होगी। यह हिसार के विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस अग्रसेन भवन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला के चौथे दिन उद्योगपति पवन रावलवासिया मुख्य अतिथि रहे। उद्योगपति विनोद गर्ग और व्यवसायी शशि लोहिया अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पंकज नरवानिया, बनारसी दास, शिव कुमार गोयल, प्रवीन गर्ग, हेमंत सरावगी, डाॅ. एन. के. खेतरपाल, देव कुमार बुड़ाकिया, सुभाष जांगड़ा और डाॅ. वैभव बिदानी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में रामलीला की शोभा बढ़ाई।

श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रधान विनोद गुप्ता, सचिव ललित गोयल, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार लोहिया, उपप्रधान अनूप बिंदल, सह सचिव राजकुमार जैन और कार्यकारिणी सदस्य विनोद कंसल, राजेश बंसल, राधेश्याम अग्रवाल, चंद्रभान सोनी, दिनेश जैन व प्रवीन सिंगल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed