फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sirsa block ahead in applying under Super-100

Hisar News: सुपर-100 के तहत आवेदन करने में सिरसा खंड आगे

Wed, 01 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 01 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sirsa block ahead in applying under Super-100
सिरसा। सुपर-100 के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 31 जनवरी तक अपना आवेदन कर सकते हैं। अब तक जिले में 2,732 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। आवेदन करने के मामले में सिरसा खंड सबसे आगे हैं, जबकि ऐलनाबाद खंड पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सुपर-100 के तहत विद्यार्थियों का चयन वर्ष 2025-27 बैच के लिए किया जाना है। चयनित विद्यार्थियों को विकल्प संस्थान की तरफ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क में कोचिंग दी जाएगी। पंजीकरण की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

प्रथम चरण की खंडस्तरीय परीक्षा में भाग लेने के लिए 8वीं व 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पंजीकरण करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के संदर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी या शंकाओं के समाधान के लिए विकल्प संस्थान के प्रतिनिधि के साथ एबीआरसी व बीआरपी चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुए आवेदन की बात करे तो सिरसा खंड के विद्यार्थी सबसे आगे है। सबसे कम आवेदन ऐलनाबाद खंड में हुए हैं। प्रदेश स्तर पर सिरसा जिला पांचवें स्थान पर है। पहले स्थान पर पानीपत है। पानीपत में सबसे ज्यादा आवेदन 3,876 हुए हैं। दूसरे नंबर पर कुरुक्षेत्र में 3,268 आवेदन, तीसरे स्थान पर हिसार 3,034, चौथे स्थान पर गुरुग्राम 3,026 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed