फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Silence was for the benefit of the party, if I had said anything during the elections, it would have harmed the party: Kumari Selja

चुप्पी पार्टी के फायदे के लिए थी, अगर मैं इलेक्शन के बीच कुछ बोलती तो पार्टी को नुकसान होता : कुमारी सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Silence was for the benefit of the party, if I had said anything during the elections, it would have harmed the party: Kumari Selja
सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा
हिसार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मेरी चुप्पी पार्टी के फायदे के लिए ही थी। मेरे साथ उस समय जो हुआ उसमें मैं नहीं चाहती थी कि कुछ बाेलूं। अगर मैं इलेक्शन के बीच कुछ बोलती तो पार्टी को ही नुकसान होता। सभी को पता मेरे साथ क्या हुआ? किस तरह से चुनाव लड़ा गया। पार्टी ऐसे मामलों को देख रही है।
विज्ञापन

हिसार में अपने पैतृक आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि संगठन से कार्यकर्ताओं को पहचान मिलती है पर पिछले एक दशक से अधिक समय से हरियाणा में संगठन नहीं बन सका। फिर भी कार्यकर्ता बिना संगठन के लिए दिन रात पार्टी के लिए काम कर रहा है। विधानसभा चुनाव में सत्ता आते आते रहे गई। अगर संगठन होता तो पार्टी और अधिक मजबूती से चुनाव लड़ती। जब किसी पार्टी का संगठन होता है तो जमीन पर मजबूती से खड़ी हो सकती है, पर बिना संगठन के सब अपना अपना काम कर रहे थे, अपने ही लोग अपने उम्मीदवार को हराने में लगे हुए थे।
विज्ञापन

भाजपा ऑपरेशन सिंदूर पर कर रही राजनीति...
कुमारी सैलजा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पूरा देश और विपक्ष एक साथ सरकार के साथ खड़ा हुआ है, देश को सेना के पराक्रम पर गर्व है। सेना ने कई बार पराक्रम दिखाकर देश को गौरवान्वित किया है। सत्ता पक्ष को इस विषय पर राजनीति करने से बचना चाहिए। भाजपा के सांसद और मंत्री पर गलत बयानबाजी कर रहे है। उनके माफी मांगने से काम नहीं चलेगा ,भाजपा को उन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में हम मजबूत सरकार बनाएंगे..
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में काफी मजबूत है, आम आदमी पार्टी की सरकार से लोग दुखी है। आप सरकार का भ्रष्टाचार सामने आ चुका है। भ्रष्टाचार खत्म करने और पारदर्शी शासन की बात कर आप सत्ता में आई थी पर सत्ता में आते ही वह भी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। भाजपा का पंजाब में कोई वजूद नहीं है। पंजाब की जनता कांग्रेस पर ही विश्वास जताने जा रही है।


विधायक अशोक अरोड़ा और चंद्रप्रकाश के साथ हुए दुर्व्यवहार पर उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग मनमानी कर रहे है वैसा ही व्यवहार अधिकारियों का भी होता जा रहा है। इस मौके पर जगन्नाथ हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल बूरा, भूपेंद्र गंगवा, कृष्ण सातरोड, सतेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed