{"_id":"67646767e4bcb24e310111f7","slug":"show-cause-notice-given-to-two-employees-of-the-corporation-for-giving-wrong-vrs-to-the-employees-hisar-news-c-21-hsr1005-528054-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कर्मियों को गलत वीआरएस देने पर निगम के दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कर्मियों को गलत वीआरएस देने पर निगम के दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम में दो कर्मचारियों की गलती के कारण एक सफाई कर्मचारी को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) दे दी गई। वहीं जब निगम अधिकारियों को इस गलती का पता चला तो तुरंत इस आदेश को रद्द किया गया। साथ ही दोनों कर्मचारियों को इस गलती के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी विकेंद्र ने निगम कार्यालय में ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था। ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए कम से कम 20 साल की सर्विस जरूरी है। हालांकि सफाई कर्मचारी की सर्विस 20 से ज्यादा साल की हो चुकी थी। मगर वह काफी समय से कार्यालय से गैरहाजिर रहा। गैरहाजिर रहने वाला समय अवधि घटाने पर कर्मचारी के 20 साल पूरे नहीं हो रहे थे। मगर स्थापना हेल्थ शाखा के कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारी के सर्विस अवधि की गणना करते समय उसके गैर हाजिर रहने वाला समय नहीं घटाया। कर्मचारियों की इस रिपोर्ट पर अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी को वीआरएस दे दी। इस लापरवाही के लिए स्थापना हेल्थ शाखा के सुरेंद्र व गीता मोर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
गलती के कारण वीआरएस के आदेश को वापस ले लिया गया है। - गीता, महिला क्लर्क

कर्मचारी की सर्विस का समय गलत कैलकुलेट करने से यह गलती हुई है। इसके लिए दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। - नीरज, निगमायुक्त