फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shortage of 9995 PGT teachers in 2300 schools of the state

Hisar News: प्रदेश के 2300 स्कूलों में 9995 पीजीटी शिक्षकों की कमी

Fri, 14 Jun 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 14 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Shortage of 9995 PGT teachers in 2300 schools of the state
हिसार। प्रदेश स्तर पर पहली से 12वीं कक्षा तक 2300 सरकारी स्कूलों में 9995 पीजीटी ( पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) शिक्षकों के पद रिक्त हैं। वहीं, कुल 27396 पीजीटी पद पर शिक्षक कार्यरत हैं। इसके अलावा हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत 518 पीजीटी शिक्षकों को भर्ती किया गया है। हालांकि ये नियुक्ति काफी नहीं है। खास बात है कि नूंह मेवात में सर्वाधिक 1003 पीजीटी शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। सबसे कम 169 पीजीटी शिक्षक के पद चरखी-दादरी में रिक्त है।
विज्ञापन

हिसार जिले की बात करें तो यहां 520 पीजीटी पद पर शिक्षक नहीं हैं, जो कि प्रदेश स्तर पर जारी लिस्ट में 7वें नंबर पर है। वर्ष 2016 से सामान्य तबादला प्रक्रिया का सही ढंग से न चलना इसका मुख्य कारण है, जिसका खामियाजा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उठाना पढ़ रहा है। सामान्य तबादला प्रक्रिया के तहत जहां जिस विषय पर शिक्षकों के पद रिक्त हैं, वहां शिक्षकों के पदों को भरा जाता है।
विज्ञापन

यह है नियम
नियमानुसार हर साल शिक्षकों को सामान्य तबादला प्रक्रिया में शामिल कर स्टेशन अलॉट करने होते हैं। क्योंकि हर साल शिक्षक सेवानिवृत्त भी होते है। साथ ही पदोन्नति भी होती है, जिस कारण स्कूलों में कई विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त हो जाते हैं। मार्च तक रेशेलाइजेशन प्रक्रिया शुरू कर अप्रैल में इस प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए, लेकिन बीते सालों से ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है 22 जिलों में पीजीटी शिक्षकों की संख्या व इतने हैं कम
- जिला - स्वीकृत पद- रेगुलर शिक्षक - गेस्ट शिक्षक- कुल कार्यरत - एचकेआरएन - रिक्त पद
- अंबाला - 1514 - 988- 110 - 1098 - 13 - 403
- भिवानी - 1987 -1535 - 69 - 1604- 36 - 347
- चरखी-दादरी - 871 - 653 - 39 - 692 - 10 - 169
- फरीदाबाद - 1811 - 1024- 103 - 1127 - 12 - 672
- फतेहाबाद - 1739 - 1072 - 76 - 1148 - 10 - 581
- गुरुग्राम- 2239 - 1600 - 131- 1731 - 34 - 474
- हिसार - 2526 - 1919 - 66 - 1985 - 21 - 520
- झज्जर - 1555 - 1163 - 65 - 1228 - 11 - 316
- जींद - 1991 - 1413 - 89 - 1502 - 23 - 466
- कैथल - 1872 - 1196 - 116 - 1312 - 40 - 520
- करनाल - 2178 - 1474 - 98 - 1572 - 39 - 567
- कुरुक्षेत्र - 1569 - 1185 - 29 - 1214 - 23 - 332
- महेंद्रगढ़ - 1529 - 1121 - 34 - 1155 - 20 - 354
- नूंह-मेवात - 1764 - 624 - 71 - 695 - 66 - 1003
- पलवल - 1258 - 644 - 53 - 697 - 7 - 554
- पंचकूला - 1088 - 840 - 21 - 8 - 219
- पानीपत - 1599 - 1168 - 108 - 1276 - 16 - 307
- रेवाड़ी - 1444 - 1097 - 41 - 1138 - 19 - 287
- रोहतक - 1505 - 1214 - 14 - 1228 - 16 - 261
- सिरसा - 2341 - 1306 - 97 - 1403 - 54 - 884
- सोनीपत - 2026 - 1598 - 45 - 1643 - 15 - 368
- यमुनानगर - 1503 - 838 - 87 - 925 - 25 - 553
- डेपुटेशन - 0 - 96 - 66 - 162 - 0 - 162

मामला मेरे संज्ञान में है। हमारे पास रिक्त पीजीटी शिक्षकों की संख्या आ चुकी है। जुलाई तक सामान्य तबादला प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहना पड़े। - सीमा त्रिखा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed