फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shopkeepers argued with the corporation team that arrived to remove encroachment

Hisar News: अतिक्रमण हटवाने पहुंची निगम की टीम से दुकानदारों की हुई बहसबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers argued with the corporation team that arrived to remove encroachment
हिसार। शहर की अर्बन एस्टेट टू की मार्केट से अतिक्रमण हटवाने पहुंची निगम की तहबाजारी टीम से दुकानदारों की बहसबाजी हुई। दुकानदारों ने निगम की टीम पर भेदभाव का आरोप लगाया। मामला गरमाने के बाद निगम की टीम अधूरी कार्रवाई करके लौट आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को अर्बन एस्टेट टू की मार्केट से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शोरूम के बरामदों में रखे सामान व होर्डिंग को अपने कब्जे में लेकर गाड़ी में डालना शुरू कर दिया। इसे लेकर कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध कर दिया। इस दौरान निगम टीम और दुकानदारों में बहसबाजी शुरू हो गई। यह देखकर वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ दुकानदार इस बात पर अड़े हुए कि अन्य दुकानों के बाहर रखे सामान पर भी कार्रवाई की जाए। इस पर निगम टीम ने कहा कि सभी दुकानों के आगे से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। टीम के इस आश्वासन के बाद दुकानदार शांत हो गए।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों का आरोप था कि अतिक्रमण हटाने के दौरान भेदभाव बरता जा रहा है। कुछ दुकानदारों के पिलरों पर लगे पोस्टरों को ही हटाया जा रहा है जबकि कुछ दुकानों के आगे बरामदों में रखे सामान को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। दुकानदारों ने सवाल उठाया कि पिलरों पर लगे पोस्टरों आदि को क्यों हटाया जा रहा है। इस पर निगम की टीम ने कहा कि ऐसा अनुमति लेकर ही किया जा सकता है। हालांकि दुकानदारों के विरोध के बाद आगे बढ़ी। साथ ही निगम टीम के तेवर कुछ ढीले हो गए। इसके बाद दुकानदार बरामदों व आसपास रखे सामान को उठाकर दुकानों के अंदर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article