फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shopkeeper and corporation workers fight over removal of encroachment

अतिक्रमण हटाने पर दुकानदार और निगम कर्मियों में मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and corporation workers fight over removal of encroachment
आर्य समाज मंदिर मार्केट में बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर की आर्य समाज मंदिर मार्केट में सोमवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर एक दुकानदार व निगम कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई। इस घटना के विरोध में मार्केट के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारियों ने शराब पी रखी थी। सूचना पाकर डीएसपी जोगिंद्र शर्मा व डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने निगम कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। करीब पौने घंटे बाद व्यापारियों ने रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर तीन नामजद कर्मचारियों के अलावा 10 अन्य के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया। दूसरी तरफ निगम कर्मचारियों के अनुसार इस घटना में उनके तीन कर्मचारियों को चोटें आईं हैं। इनमें से दो कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, शनिवार को चौधरी हैंडलूम मामले में दुकानदार दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हाथापाई के दौरान नकदी और सोने की चेन गायब होने का आरोप
पुलिस को दी शिकायत में सैनियान मोहल्ला निवासी नरेंद्र सैनी ने बताया कि मेरी आर्य समाज मंदिर मार्केट में 41 नंबर दुकान है। सोमवार शाम करीब छह बजे मैं दुकान पर बैठा था। मेरे साथ मेरा बेटा मनोज व भतीजा राहुल भी था। उसी दौरान 10-12 निगम कर्मचारी मेरी दुकान पर आए, जिनमें सुरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विकास भी थे। इन्होंने शराब का सेवन किया हुआ था। उन्होंने मेरे बेटे मनोज व भतीजे राहुल के साथ मारपीट की व गालियां दीं। इस दौरान झगड़े में मेरी जेब से 5-7 हजार रुपये व गले से सोने की चेन गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेज हटाने को कहा तो किया झगड़ा : वर्मा
तहबाजारी शाखा इंचार्ज सुरेंद्र वर्मा के अनुसार शाम करीब छह बजे टीम बाजार से निगम कार्यालय जा रही थी। आर्य समाज मंदिर मार्केट मोड़ से जब उनकी गाड़ी मुड़ने लगी तो इस दौरान दुकान नंबर 41 के मालिक द्वारा सड़क पर रखी गईं मेज अड़ गई। उन्होंने दुकानदार से एक मेज उन्हें देने व एक मेज समेटकर दुकान में रखने को कहा। इस पर दुकानदार ने कहा कि वह सुबह भी उनकी एक मेज ले गए थे। अब दोबारा वह मेज नहीं देंगे। इसी बात पर दुकानदार टीम के साथ झगड़ा करने लगा।
चौधरी हैंडलूम के मालिक के बेटे व भतीजे के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में चौधरी हैंडलूम के मालिक के बेटे गौरव व भतीजे प्रद्युमन के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार शनिवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान चौधरी हैंडलूम में कार्यरत कर्मयारी गौरव व प्रद्युमन ने निगम कर्मचारियों पर हमला किया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई।
आज से पुलिस बल के साथ अभियान चलाएगा निगम प्रशासन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान निगम कर्मचारियों व व्यापारियों के बीच मारपीट के दो मामले आने के बाद अब निगम प्रशासन मंगलवार से पुलिस बल को साथ लेकर अभियान चलाएगा ताकि मारपीट की घटनाओं को रोका जा सके।
मामला मेरे संज्ञान में आया है। नियमानुसार इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को पुलिस बल को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। - अशोक गर्ग, निगमायुक्त

पुलिस प्रशासन ने हमारी मांग मान ली है और निगम कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को मार्केट सुचारू रूप से खुलेगी। - राजेंद्र चुटानी, प्रधान, तिरंगा रोड मार्केट एसोसिएशन

व्यापारियों के रोड जाम करने के बाद दिल्ली रोड को वन वे करने के कारण लगी वाहनों की कतार।

व्यापारियों के रोड जाम करने के बाद दिल्ली रोड को वन वे करने के कारण लगी वाहनों की कतार।- फोटो : Hisar

आर्य समाज मंदिर मार्केट के व्यापारियों द्वारा किया गया रोड जाम व बातचीत करते डीएसपी जोगिंद्र शर?

आर्य समाज मंदिर मार्केट के व्यापारियों द्वारा किया गया रोड जाम व बातचीत करते डीएसपी जोगिंद्र शर?- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed