फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shivangi, a mountaineer from Hisar

Hisar News: शिवांगी ने छू लिया आसमां, ऑस्ट्रेलिया की माउंट कोजिसको पर फहराया तिरंगा

Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Shivangi, a mountaineer from Hisar
हिसार की राज दरबार स्पेस निवासी पर्वतारोही 22 वर्षीय शिवांगी पाठक।

विज्ञापन

हिसार। शहर की राज दरबार स्पेस निवासी पर्वतारोही 22 वर्षीय शिवांगी पाठक ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिसको पर तिरंगा फहराया है। शिवांगी अब तक सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चार चोटियों को फतह करने में कामयाबी हासिल कर चुकी है। अगला लक्ष्य इंडोनेशिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कारस्टेंस शिखर को फतह करना है।
शिवांगी की मां आरती पाठक ने बताया कि बेटी ने गणतंत्र दिवस पर सुबह सात बजे माउंट कोजिसको पर तिरंगा फहराया। वह विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को भी फतह कर चुकी है। 16 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस चोटी को फतह करने के लिए बेटी 24 जनवरी को घर से रवाना हुई थी। 25 जनवरी को सुबह चढ़ाई शुरू की और 26 जनवरी को सुबह सात बजे तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी का अगला लक्ष्य इंडोनेशिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह करना है। शिवांगी और उसके परिवार के सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए वैदिक ग्लोबल एवं ऑस्ट्रेलिया की ब्राह्मण सभा का भी आभार जताया है। बता दें कि 2021 में शिवांगी पाठक नेपाल की सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से को फतह करने निकली थी। कैंप चार तक भी पहुंची, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया और कैंप-4 से वापस आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिवांगी की उपलब्धियां

- 2018 में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया

- 2018 में अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया
- 2018 में यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रूस पर चढ़ने में सफलता हासिल की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed