{"_id":"62cdbf1e3e26787c9a0d8da7","slug":"shameful-mother-demands-rs-2-lakh-by-making-obscene-video-of-9-year-old-daughter-viral-hisar-news-hsr6365258130","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : मां ने नौ साल की बेटी की अश्लील वीडियो वायरल कर मांगे 2 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : मां ने नौ साल की बेटी की अश्लील वीडियो वायरल कर मांगे 2 लाख रुपये
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला द्वारा अपनी 9 साल की बेटी की अश्लील वीडियो लोगों के पास भेज दो लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होने पर एक व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस को इसकी शिकायत दी। एचटीएम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ खरीद-फरोख्त, आईटी एक्ट और जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है। एक महिला मेरे पास काम करती थी। कुछ समय पहले वह काम छोड़कर चली गई। अब उसका मेरे पास फोन आया और कहा कि मेरी मजबूरी है। मैं अपनी 9 साल की बेटी को गोद देना चाहती हूूं, इसके लिए मुझे 2 लाख रुपये चाहिए। उसकी बात सुनकर मुझे कुछ शक हुआ। बाद में उसने अपनी बेटी की कुछ अश्लील वीडियो और ऑडियो मेरे पास भेजी। बाद में मुझे पता चला कि महिला ऐसी ही अश्लील वीडियो कई अन्य लोगों के पास भेजकर खरीद-फरोख्त का धंधा कर रही है। चाइल्ड हेल्पलाइन के मेंबर मनोज कुमार कौशिक ने बताया कि मामला उजागर होने पर हमने शिकायतकर्ता से बातचीत की और इस बारे में एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआई सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जल्द महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चाइल्ड वैलफेयर कमेटी के मैंबर एडवोकेट मनोज कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि अभी तक जांच में पता चला है कि महिला ने कुछ दिन पहले हांसी में अपनी बच्ची किसी को दिया था। इनकी कोई मजबूरी नहीं है। इस महिला ने तीन चार शादी की हुई है। फिलहाल बच्ची पुलिस की निगरानी में हैं।