{"_id":"65d3a350b856f1a6bd090a34","slug":"shaheed-bhagat-singh-academy-siwani-won-in-womens-circle-kabaddi-hisar-news-c-21-hsr1020-325119-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महिला सर्कल कबड्डी में शहीद भगत सिंह अकादमी सिवानी ने की जीत हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महिला सर्कल कबड्डी में शहीद भगत सिंह अकादमी सिवानी ने की जीत हासिल
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गांव बड़वा में गावड़ रोड पर स्थित व्यायामशाला में सोमवार को चौथा विशाल महिला सर्कल व नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डीएसपी जय भगवान ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमओ डॉ. हरेंद्र सिंह पानू व जिला पार्षद मुकेश डालमिया ने की। इस दौरान महिला सर्कल कबड्डी व नेशनल कबड्डी के मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसमें 30 टीमों ने भाग लिया।
इनमें नेशनल कबड्डी की 16 और सर्कल की कबड्डी की 14 टीमों ने भाग लिया। सर्कल कबड्डी में शहीद भगत सिंह अकादमी सिवानी ने की जीत हासिल की है। प्रथम रही टीम को 31000 रुपये पुरस्कार में दिए गए। वहीं दूसरे स्थान पर रही गांव सौथा की टीम को 21000 हजार रुपये पुरस्कार दिए गए। इस दौरान बेस्ट रेडर रही गांव बूरा बाड्या की मनीषा रानी को 11000 रुपये इनाम के तौर पर दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत करवाने के बाद डीएसपी जय भगवान ने कहा कि निश्चित रूप से यह हमारे समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है कि गांव स्तर पर बेटियां पहलवानी में आ गई हैं। डॉ. हरेंद्र सिंह पानू ने कहा कि खेल से स्वास्थ्य और संस्कृति दोनों को एक खिलाड़ी बचा सकता है। जिला परिषद मुकेश डालमिया ने कहा कि बेटियों को उनका स्थान तभी मिल पाएगा, जब इस तरह की प्रतियोगिताओं में वे सीधे रूप से भाग लें। इस दौरान भागीरथ जांगड़ा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश बड़वा, पंजाबी सभा के प्रधान कपिल तनेजा, सतवीर जांगड़ा, जोनी तंवर, रवि केडिया, अमित लोहिया, सरपंच पुष्पा देवी, बीडीसी महेश कुमार शर्मा, करण सिंह दलाल राष्ट्रीय कोच आदि मौजूद रहे।