{"_id":"684331e433617fae60070ef6","slug":"sewerage-connections-added-to-storm-water-line-now-manholes-are-overflowing-people-are-troubled-hisar-news-c-21-hsr1020-642085-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्टॉर्म वाटर लाइन में जोड़े सीवरेज कनेक्शन, अब मैनहोल हो रहे ओवरफ्लो, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्टॉर्म वाटर लाइन में जोड़े सीवरेज कनेक्शन, अब मैनहोल हो रहे ओवरफ्लो, लोग परेशान
Fri, 06 Jun 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
डिस्पोजल का निरीक्षण करते हुए एसडीएम राजेश, एसडीओ आशीष व जेई योगश।
हांसी। बरसाती पानी निकासी व सीवरेज व्यवस्था जांचने के लिए एसडीएम राजेश खोथ ने शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान खरड़ चुंगी स्थित डिस्पोजल पंप से आने वाली बदबू की शिकायत पर अधिकारियों से कारण पूछा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि स्टॉर्म वाटर लाइन में लोगों ने सीवरेज कनेक्शन किए हुए हैं, जिसके चलते स्टॉर्म वाटर लाइन अक्सर बाधित होती रहती है। एसडीएम ने चेतावनी दी कि लोग दो सप्ताह में कनेक्शन को हटा लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल स्टॉर्म वाटर लाइन कई क्षेत्रों में ओवरफ्लो होती है, जिससे क्षेत्रों में गंदा पानी जमा हो जाता है। एसडीएम के पास इस तरह की शिकायतें आई थीं कि सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है व खरड़ चुंगी के डिस्पोजल से आने वाली बदबू से क्षेत्रवासी परेशान हैं। इस पर एसडीएम ने वहां निरीक्षण किया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि स्टॉर्म वाटर लाइन में करीब एक हजार घरों के सीवरेज कनेक्शन हैं। जबकि यह लाइन बरसाती पानी की निकासी के लिए है। इस वजह से यहां से बदबू आती है व मैनहोल ओवरफ्लो हो जाते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने स्टॉर्म वाटर लाइन पर सीवरेज कनेक्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सीवरेज वाला कनेक्शन स्टॉर्म वाटर लाइन से जोड़ना पूरी तरह से गलत ही नहीं बल्कि गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों की पहचान के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए। ताकि ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह के अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध करवाए। उन्होंने जिन लोगों ने सीवरेज कनेक्शन स्टॉर्म वाटर लाइन में किए हुए हैं उन्हें चेतावनी देते हुए कहा है कि वह स्वयं 2 सप्ताह के अंदर ऐसे कनेक्शन को खुद हटा ले वरना प्रशासन द्वारा न केवल इन कनेक्शन को हटाया जाएगा, बल्कि कठोर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
एसडीएम ने खरड़ चुंगी, चार कुतुब एरिया, स्टॉर्म वाटर डिस्पोजल पॉइंट, समाधा रोड सहित शहर में अन्य जगहों पर इन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सीवरेज लाइनों की साफ-सफाई कर इन्हें दुरुस्त रखें ताकि पानी निकासी निर्बाध ढंग से होती रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरसाती मौसम में शहर के किसी भी क्षेत्र में जल भराव नहीं होना चाहिए।