{"_id":"67c35f907c9b3188ae051524","slug":"seven-medals-won-in-university-wushu-championship-hisar-news-c-21-hsr1020-576204-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशू चैंपियनशिप में जीते सात पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशू चैंपियनशिप में जीते सात पदक
Sun, 02 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
हिसार। चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशू चैंपियनशिप में हिसार के सात खिलाड़ियों ने सात पदक हासिल किए हैं। इनमें एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
सभी खिलाड़ी महाबीर स्टेडियम में कोच अनीता मलिक और विरेंद्र मलिक के पास अभ्यास कर रहे हैं। कोच अनीता मलिक ने बताया कि 80 किलोग्राम भारवर्ग में विवेक ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार 60 किलोग्राम भारवर्ग में चिराग, 52 किलोग्राम भारवर्ग में ज्योति और 70 किलोग्राम भारवर्ग में सोनम ने रजत पदक हासिल किया।
वहीं, 70 किलोग्राम भारवर्ग में नीरज, 48 किलोग्राम भारवर्ग में सावन और 65 किलोग्राम भारवर्ग में दीपक ने कांस्य पदक हासिल किया। विजेता सभी खिलाड़ियों का महाबीर स्टेडियम पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। चैंपियनशिप 22 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
कोच अनीता मलिक की मानें तो चिराग, सावन, ज्योति और सोनम जीजेयू, नीरज एलपीयू, दीपक महाराजा विद्यापीठ यूनिवर्सिटी वाराणसी और विवेक सीटीयू की ओर से खेला था।
अरुण और राजू इंटरनेशनल चैंपियनशिप में लेंगे भाग : ग्रीस में शनिवार से इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप आरंभ हो गई है। इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए महाबीर स्टेडियम में अभ्यास करने वाले अरुण और राजू रवाना हो चुके हैं। कोच अनिता मलिक ने बताया कि अरुण 56 किलोग्राम भारवर्ग और राजू 48 किलोग्राम भारवर्ग में दमखम दिखाएगा। दोनों खिलाड़ियों से पदक से उम्मीद है।