फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Session Judge and DC visited Siwani sub division campus

Hisar News: सेशन जज व डीसी ने सिवानी उप मंडल परिसर का किया दौरा

Fri, 16 May 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 16 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Session Judge and DC visited Siwani sub division campus
सिवानी मंडी। तहसील परिसर में जल्द ही नया न्यायिक भवन बनाया जाएगा। इसको लेकर के वीरवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया व उपायुक्त महावीर कौशिक ने उपमंडल परिसर का दौरा किया और जिस जगह पर न्यायिक भवन बनाया जाएगा उसका अवलोकन किया।
विज्ञापन

बार के प्रधान डीके सांगवान ने बताया कि पिछले दिनों अदालत के वार्षिक निरीक्षण पर हाई कोर्ट के न्यायाधीश एसपी शर्मा के समक्ष उन्होंने नए न्यायिक भवन की मांग रखी थी। इस पर उन्होंने संज्ञान लिया और सरकार से बातचीत की, जिसके बाद अब यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए भवन में 6 कोर्ट परिसर बनाए जाएंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा डीसी भिवानी ने जल्द ही शुरू करवाने का भरोसा दिलवाया है। इस दौरान बार के वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश श्योराण ने उपायुक्त के समक्ष बार की कुछ मांगे रखी जिनको डीसी भिवानी ने पूरा करने का भरोसा दिया। इस मौके पर एसडीजेएम मोहम्मद जकारिया खान, एसडीएम विरेन्द्र सिंह, जगदीश चन्द्र, कानूनगो लाम्बा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed