फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Send your suggestions in 100 words on the portal regarding the state budget

Hisar News: प्रदेश के बजट को लेकर पोर्टल पर 100 शब्दों में भेजें अपने सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:10 PM IST
विज्ञापन
Send your suggestions in 100 words on the portal regarding the state budget
हिसार। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार ने आम बजट 2025 को लेकर ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं। कोई भी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से हरियाणा सरकार के आम बजट को लेकर अपने सुझाव दे सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बजट में आमजन की भागीदारी को बढ़ाने के लिए यह नई पहल शुरू की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति बजट को लेकर वित्त विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव दे सकेगा।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के आम बजट 2025 को लेकर सुझाव देने के लिए वित्त विभाग की साइट एफआईएनएचआरवाईडॉटजीओवीडॉटइन पर लिंक उपलब्ध करवाया गया है। निर्धारित कॉलम में अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी सत्यापन होने पर आपको आर्थिक क्षेत्र की तीन श्रेणियों में से किसी एक का चयन कर सब कैटेगरी भी चुननी होगी। इसके बाद आप निर्धारित बॉक्स में 100 शब्दों के अंदर अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि सुझाव के लिए बाकायदा क्षेत्रवार जरूरतों के अनुसार आर्थिक, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सामाजिक तीन प्रमुख श्रेणियां बनाई गई हैं। इनके तहत सामाजिक कल्याण, पुलिस, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान, महिला एवं बाल विकास आदि विषयों पर नागरिक सुझाव दे सकेंगे।
विज्ञापन

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed