फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seeing that the son was being kicked and fired at gunpoint, his blood boiled and he attacked the miscreants with a pipe.

Hisar News: पिस्तौल तान बेटे को लातों से मार रहे थे, यह देख खून खौल उठा तो बदमाशों पर पाइप से किए वार

Fri, 14 Jun 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 14 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Seeing that the son was being kicked and fired at gunpoint, his blood boiled and he attacked the miscreants with a pipe.
हिसार। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे बेटे गौरव के साथ सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर बैठी थी। तीन बदमाश अंदर आए। एक बदमाश ने मुझे कहा दूर हट जाओ। इसके बाद अन्य दो ने बेटे को पीटना शुरू कर दिया। बेटे को छुड़वाने का प्रयास किया तो मुझे धक्का मारा। मैंने हाथ जोड़कर गुहार लगाई। इस दौरान हमलावर बेटे को खींचकर बाहर ले गए और लातों से मारा। एक बदमाश ने पिस्तौल निकाली और गोली चलाने का प्रयास किया, गनीमत रही गोली नहीं चली। यह देख मेरा खून खौल उठा, शोर मचाया पर कोई बचाव में न आया। इसके बाद स्टील की पाइप उठाई और एक बदमाश के तीन-चार बार धर दी। यह देख बदमाश भागने लगे। करीब 20 मीटर तक पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाई। इसके बाद बेटे को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। - जैसा सीएससी संचालक गौरव की मां सीमा ने संवाद संवाददाता को बताया।
विज्ञापन

बदमाश बोले-पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती

सीमा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने कहा था कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पहले भी नकदी लेकर गए थे पुलिस ने क्या कर लिया। हर महीने ऐसे ही आते रहेंगे और रुपये लेकर जाते रहेंगे। अगली बार झगड़ा किया तो अंजाम बुरा होगा। बता दें कि एक जून को भी बदमाश गौरव के सीएससी के गल्ले से नकदी निकाल ले गए थे। अब वारदात से पहले बदमाशों ने दो दिन तक रेकी की।
विज्ञापन

एसपी तक लगाई गुहार नहीं हुई कार्रवाई
शिव नगर की रहने वाली सीमा ने बताया कि मंगलवार की घटना के बाद नई सब्जी मंडी पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को परिजनों और जानकारों के साथ दोबारा पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने शिकायत डीएसपी को भेज दी। वहां से एचटीएम थाना पहुंचे। शाम तक थाने में बैठे रहे, किसी ने कुछ नहीं पूछा। वीरवार सुबह फिर से कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाना गए। एक पुलिसकर्मी नागरिक अस्पताल में भर्ती बेटे का बयान लेने के लिए आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed