फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second Notice to be Issued Shortly to Singer Masoom Sharma Renu Bhatia States in Hansi

गायक मासूम शर्मा को जल्द जारी होगा दूसरा नोटिस: रेनू भाटिया बोलीं- सहमति संबंध के चिंताजनक मामले आ रहे सामने

Tue, 05 May 2026 09:37 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 05 May 2026 09:37 AM IST
सार

चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि महिला आयोग में आने के बाद आज तक 14,700 केसों की सुनवाई की है जिसमें पाया कि हमारे समाज में संस्कार विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Second Notice to be Issued Shortly to Singer Masoom Sharma Renu Bhatia States in Hansi
मासूम शर्मा - फोटो : IANS

विस्तार

गायक मासूम शर्मा को देहरादून के एक कॉलेज में छात्र-छात्राओं के सामने स्टेज पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में राज्य महिला आयोग की तरफ से दूसरा नोटिस जल्द जारी किया जाएगा। वहीं, सहमति संबंध की वजह से शहर के अलावा ग्रामीण अंचल से भी चिंताजनक मामले सामने आ रहे हैं। यह बात हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का हम सहयोग करने का प्रयास करते हैं लेकिन हांसी में दो मामलों ने उन्हें दुख दिया जो महिलाओं के रिश्तों को अपमानित कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो मामलों में पुरुषों के हितों में सुनवाई की गई। पहले कहा जाता था कि लड़कियां जब शहर चली जाती हैं तो वह लड़की बिगड़ जाती है। हालांकि हांसी जैसे छोटे जिलों व ग्रामीण क्षेत्रों में लिव इन रिलेशनशिप से प्रभावित मामले आ रहे हैं। एक 48 वर्षीय महिला का 26 वर्षीय युवक से संबंध था जबकि महिला चार बच्चों की मां है। एक अन्य मामले में देखा गया कि पति-पत्नी अलग रहते हैं व दोनों अपने बच्चों को एक दूसरे के खिलाफ मिसगाइड करते हैं।
विज्ञापन


इस मामले में दादा-दादी को उनका घर दिलवाया व उनकी बेटी को दादा-दादी के पास रहने का निर्देश दिए। भाटिया ने कहा कि गांव में संस्कार हैं लेकिन आजकल के मामलों को देख कर लगता नहीं है। सशक्तीकरण के नाम पर खुद को आजाद रहने की बात कहकर अलग रहना पसंद करती हैं। जो महिलाएं बेटी के साथ अलग रहती हैं, उन्हीं पर लोग गलत नजर डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि महिला आयोग में आने के बाद आज तक 14,700 केसों की सुनवाई की है जिसमें पाया कि हमारे समाज में संस्कार विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए इसका उपयोग देश और प्रदेश के विकास, समाजहित एवं आवश्यकता अनुसार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed