फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second accused of stealing goods from a house under construction arrested

Hisar News: निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी करने का दूसरा आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Second accused of stealing goods from a house under construction arrested
हिसार। सेक्टर 1-4 स्थित एक निर्माणाधीन मकान से कारपेंटर और हार्डवेयर का सामान चोरी करने के मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी 12 क्वार्टर निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। एएसआई अजय कुमार ने बताया कि सेक्टर 1-4 निवासी अरुण कुमार ने 19 फरवरी की रात को निर्माणाधीन मकान से हार्डवेयर और कारपेंटर का सामान चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि उक्त मामले में आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि राहुल ने अपने साथी रवि और एक अन्य के साथ मिलकर निर्माणाधीन मकान से कारपेंटर और हार्डवेयर का सामान चोरी किया था। आरोपी राहुल पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी पर हत्या प्रयास, लड़ाई-झगड़े और शस्त्र अधिनियम के तहत कई अभियोग अंकित है जो अदालत में विचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ गोरू से चोरीशुदा हार्डवेयर का सामान बरामद किया है। आरोपी को अदालत पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में पहले एक आरोपी रवि उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed