{"_id":"67b6253e6f00b475a5094f7f","slug":"second-accused-of-cheating-rs-42-lakh-in-the-name-of-sending-money-to-australia-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-569496-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऑॅस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 42 लाख ठगने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऑॅस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 42 लाख ठगने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हांसी। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने ऑॅस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंजाब के फरीदकोट निवासी अमनदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले गांव मसूदपुर निवासी राजेंद्र व राजेश को ऑॅस्ट्रेलिया भेजने के नाम 42 लाख रुपये की राशि ठगी की थी। पुलिस ने बीते वर्ष मार्च महीने में महिला सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया था। संवाद
नौकरी के नाम पर 7.75 लाख ऐंठने वाला काबू
हांसी। थाना शहर पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर 7.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अग्रोहा के संडोल निवासी सुनील को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार करीब एक साल पहले फतेहाबाद निवासी सतबीर व हिसार के साबरवास निवासी प्रदीप को दिल्ली पुलिस व होम गार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर 7.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। संवाद