फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SDM held a meeting regarding preparations for Republic Day celebrations

Hisar News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
SDM held a meeting regarding preparations for Republic Day celebrations
सिवानी मंडी। उपमंडल स्तर का गणतंत्र दिवस समारोह इस वर्ष भी राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल के खेल प्रांगण में मनाया जाएगा। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को मुख्य अतिथि सुबह 10 बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम ने वीरवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि समारोह में परेड, पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतर तैयारी सुनिश्चित की जाए। ये कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होने चाहिए। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक झांकियों के माध्यम से सरकार की जनहितैषी नीतियों और योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड में पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड और छात्राओं की टुकड़ियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

24 जनवरी को कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। एसडीएम ने नगर पालिका को समारोह स्थल की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और शहर की मुख्य सड़कों व चौराहों को सजाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, समारोह स्थल पर बैरिकेडिंग, रंग-रोगन, झंडे और जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। एसएमओ को रिहर्सल और मुख्य समारोह के दौरान एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, नगरपालिका सचिव सुनील शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव शिवकुमार और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed