फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scuffle with woman near Congress Bhavan, case registered

Hisar News: कांग्रेस भवन के पास महिला से की हाथापाई, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with woman near Congress Bhavan, case registered
हिसार। शहर निवासी एक महिला के साथ फ्रेंडस कॉलोनी निवासी कर्ण ने कांग्रेस भवन के सामने हाथापाई की। महिला का आरोप है कि कर्ण सिंह ने जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से गोली चलानी चाही, लेकिन गोली नहीं चली। उसके बाद बाइक छोड़कर वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी कर्ण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि कुछ समय पहले कर्ण सिंह और उसके जानकार के खिलाफ आजाद नगर थाने में छेड़छाड़ और दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। मामला अदालत में उपचाराधीन है। तीन नवंबर की दोपहर को बाजार से स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थी। रास्ते में कांग्रेस भवन के पास कर्ण सिंह ने अपनी बाइक मेरी स्कूटी के सामने अड़ा द। उसके बाद उसने पिस्तौल निकाली और जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन गोली नहीं चली। उसके बाद हाथापाई की और जातिसूचक गालियां दी। बाद में बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed