फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scorched young man died after 10 days after coming in the grip of high tension wire

Hisar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे युवक ने 10 दिन बाद तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Scorched young man died after 10 days after coming in the grip of high tension wire
हांसी- घरों के नजदीक से गुजरती 132 केवी बिजली की तारें।
हांसी। उमरा रोड पर नहर के समीप हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे जोगेंद्र सैनी ने सोमवार को दम तोड़ दिया। जोगेंद्र सैनी 10 दिन पहले मकान में बिजली का काम करने के लिए गया था। मकान की पहली मंजिल पर गया तो हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया था। उसको उपचार के लिए हिसार के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां 10 दिन तक उसका उपचार चला।
विज्ञापन

मृतक पटेल चौक के समीप शांति अस्पताल के पास का रहता था। पहले वह नगर परिषद कार्यालय में चालक का कार्य करता था, लेकिन हरियाणा कौशल रोजगार योजना लागू होने के बाद उसे हटा दिया गया था। अब वह बिजली का काम करता था। मृतक के भाई ने बताया कि जोगेंद्र 75 प्रतिशत झुलस गया था। वह अविवाहित था।
विज्ञापन


हम हाईटेंशन तार वाली जगहों पर ड्राइव चला कर लोगों को जागरूक करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही हमने यहां इन तारों के नीचे आने वाले करीब 200 से पेड़ों की कटाई करवाई है। वहीं मकानों को भी नोटिस देते रहते हैं कि तारों के नीचे अवैध निर्माण न करें लेकिन फिर भी लोग नहीं मानते। - विजय सिंह, एसएसए, 132 केवी पावर हाउस, भिवानी रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे

करीब 6 महीने पहले भी उत्तम नगर में ऐसा ही एक हादसा हुआ था। वाईफाई का काम करने वाले एक तकनीशियन ने 132केवी हाईटेंशन लाइन के ऊपर से एक केबल को फेंका था। इस दौरान केबल 132 हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई थी, जिससे करंट लगने से वह झुलस गया था। इस दौरान आसपास के करीब 10-12 मकानों के बिजली उपकरण भी जल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed