{"_id":"69502aac435dcd550809c8a5","slug":"scooty-riders-stole-rs-20000-from-a-property-dealers-office-hisar-news-c-21-1-hld1018-779149-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से स्कूटी सवारों ने चुराए 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से स्कूटी सवारों ने चुराए 20 हजार रुपये
विज्ञापन
हिसार में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज।
हिसार। शहर के 12 क्वार्टर क्षेत्र में शुक्रवार रात सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर आए चोरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से करीब 20,000 रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
कारोबारी अनिल कुंडू 12 क्वार्टर में रहते है। उन्होंने अपने घर के पास दफ्तर खोला है। वह प्रॉपर्टी डिलिंग करते हैं। वह शनिवार सुबह दूध लेने गए तो लौटते समय दफ्तर की दीवार की ओर देखा तो दो गमले गायब मिले। इसके बाद उन्होंने दफ्तर में जाकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा था और अंदर रखा हुआ सारा सामान बिखरा पड़ा था।
कारोबारी अनिल ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला रात करीब एक बजे स्कूटी सवार दो युवक गली में चक्कर काट रहे थे। इसके बाद दोनों युवक स्कूटी से उतरे और दफ्तर की तरफ आए। इनमें से एक युवक दीवार फांद कर अंदर घुसा और थोड़ी देर बाद बाहर निकल आया। इसके बाद दोनों युवक लोहे की रॉड लेकर अंदर गए और 15 मिनट में चोरी करके फरार हो गए।
विज्ञापन
दोनों जगहों पर स्कूटी पर सवार होकर आए चोर
एचटीएम थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को दो जगह चोरी हुई। पहली घटना 12 क्वार्टर क्षेत्र में रात एक बजे और उसके बाद राजीवनगर में 1:30 से दो बजे के बीच हुई। इन दोनों घटनाओं में शामिल चोर सफेद रंग की स्कूटी में सवार होकर आए। ऐसे में पुलिस अंदाजा लगा रही है कि चोरी की दोनों घटनाओं को स्कूटी सवार चोरों ने ही अंजाम दिया है।