{"_id":"6193e8860a4188707c4c4fda","slug":"scooty-rider-dies-in-car-collision-on-south-bypass-hisar-news-hsr617034025","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ बाईपास पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ बाईपास पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार सेल्समैन की मौत
विज्ञापन
हिसार के नागरिक अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। साउथ बाईपास पर सेक्टर-16 के पास सोमवार देर रात करीब 11 बजे कार की टक्कर से स्कूटी सवार सेल्समैन की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उमेद विहार कॉलोनी वासी 51 वर्षीय पूर्ण सिंह उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पांच महीनों में साउथ बाईपास पर यह चौथा बड़ा हादसा है। इन हादसों में पांच लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
मूल रूप से उत्तराखंड निवासी पूर्ण सिंह पिछले काफी सालों से हिसार की उमेद विहार कॉलोनी में रहते थे। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे हिमांशु ने बताया कि उसके पिता पूर्ण सिंह सातरोड़ गांव स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन थे। सोमवार देर रात तक जब उसके पिता घर नहीं लौटे तो उसने उन्हें फोन किया। किसी अज्ञात ने बताया कि उसके पिता साउथ बाईपास पर हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनके पिता की मौत हो चुकी थी। हादसा सेक्टर 16 के पास पुल से पहले हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कब-कब हुए हादसे
- 08 जुलाई को साउथ बाईपास पर 2 गाड़ियों की भिड़ंत हुई। दुर्घटना में तीन दोस्तों के अलावा एक ही परिवार के एक युवक की मौत हो गई, छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शांति नगर स्थित कुंजलाल गार्डन वासी संयम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। दूसरी गाड़ी में सवार मेरठ वासी गीता का परिवार गोगामेड़ी में धोंक लगाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
- 10 सितंबर को साउथ बाईपास पर सेक्टर 16-17 के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 19 वर्षीय सूरज की गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। लक्ष्मी विहार निवासी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। चार दिन बाद मुकेश ने दम तोड़ दिया था।
- 21 सितंबर को साउथ बाईपास जिंदल कॉलोनी के पास एक ट्रक और बाइक का एक्सीडेंट हुआ। जिसमें बाइक सवार गांव सुल्तानपुर निवासी करीब 38 वर्षीय बजरंग की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार जींद जिले के गांव पोंकरी खेड़ी निवासी करीब 25 वर्षीय युवक घायल हो गया था।