{"_id":"6a0caeb23efb95f0a502eba4","slug":"schools-in-satrod-and-dhansu-will-get-new-buildings-work-will-be-completed-next-year-hisar-news-c-21-hsr1020-873213-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सातरोड और धान्सू के स्कूलों को मिलेंगे नए भवन, अगले साल पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सातरोड और धान्सू के स्कूलों को मिलेंगे नए भवन, अगले साल पूरा होगा काम
विज्ञापन
हिसार। सातरोड खास और गांव धान्सू के राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में नए दोमंजिला भवनों का निर्माण कार्य जारी है। करीब 3.77 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इन भवनों का कार्य अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) के उप मंडलीय अभियंता (एसडीओ) एलआर बिश्नोई ने बताया कि जीजीएसएसएस सातरोड में 1.62 करोड़ रुपये की लागत से 12 कमरे बनाए जा रहे हैं। जनवरी में शुरू हुआ यह कार्य 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है और मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं धान्सू विद्यालय में 2.15 करोड़ रुपये की लागत से 14 कमरे बनाए जा रहे हैं जिनका 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसे सितंबर 2027 तक पूरा किया जाएगा। दोनों भवनों में दो-दो शौचालय भी बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मॉडल टाउन स्थित जीएसएसएस में भी पुराने आठ कमरों को तोड़कर 16 नए कमरे बनाने की तैयारी है हालांकि अभी बजट मंजूर नहीं हुआ है। जिले में 50 से अधिक जर्जर कक्षों को हटाकर नए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।