फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   school staff bus from Hisar fell into ditch in Nainital

Haryana: नैनीताल में खाई में गिरी हिसार के स्कूल स्टाफ की बस, 6 की मौत, बचाव कार्य जारी

Sun, 08 Oct 2023 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 11:39 PM IST
सार

हादसे में छह की मौत हो गई है। राहत बचाव दल ने 18 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। बस नैनीताल से हिसार आ रही थी। 

विज्ञापन
school staff bus from Hisar fell into ditch in Nainital
बचाव अभियान जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर शाम सवा सात बजे जिम कॉर्बेट म्यूजियम तिराहा से करीब 13 किमी पहले हिसार हरियाणा के पर्यटकों की एक बस करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे, पांच महिलाओं समेत छह की मौत की खबर है, जबकि 21 लोग घायल हो गए। बस में 28 लोग सवार थे। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए सभी के शव हल्द्वानी भेजे गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा समेत एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं।
विज्ञापन


हिसार के न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल आर्यनगर हिसार के शिक्षक स्कूल बस में परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। बस में 28 लोग सवार थे जबकि, दूसरे वाहन में अंग्रेजी के शिक्षक अनिल कुमार समेत चार लोग सवार थे। अनिल ने बताया कि वे दो दिन पहले घूमने आए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। खबर लिखे जाने तक 19 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल ने बताया कि वे लोग रविवार देर शाम हिसार लौट रहे थे। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर नलनी घटगढ़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस बीच, बस में सवार कई यात्री छिटक कर बाहर भी जा गिरे। खाई से लोगों के चिल्लाने की आवाज सुन राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।


सूचना के बाद पुलिस, दमकल व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाल इलाज के लिए कालाढूंगी में सीएचसी पहुंचाया। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि खाई में घायलों को तलाशने के साथ ही रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं, घटना की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, एसडीआरएफ समेत पहुंच गए थे।


इन्हें लाया गया एसटीएच
बचाव टीम ने पूजा, सोनाली, मोनिका, दीक्षा, विनीता, प्रियंका, समिनंदर कौर, अभिषेक, सोनिया, अमरजीत कौर, कमल प्रीत कौर , मुस्कान, प्रोमिला, अंकित, सुनीता, कपिल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

बस हादसे में ये लोग हुए घायल
1- सोनाली पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष हिसार न्योली कलां हरियाणा
2- पूजा पुत्री लिलू राम उम्र 26
3- मोनिका पत्नी प्रवीन उम्र 31 वर्ष
4- मुस्कान पुत्री सुभाष उम्र 21 वर्ष
5- कमलप्रित कौर उम्र 13 वर्ष
6- इशिता उम्र 5 वर्ष
7- विनीता उम्र 28 वर्ष
8- सोनिया उम्र 26 वर्ष
9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष
10- रोमिला उम्र 59 वर्ष
11- गोठान सिंह उम्र 34 वर्ष
12- प्रियंका उम्र 32 वर्ष
13- सुनीता उम्र 34 वर्ष
14- अभिषेक पुत्र निलू राम उम्र 23 वर्ष
15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष
16- कपिल पुत्र उम्र 36 वर्ष
17- अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष
18- उर्मिला उम्र 35 वर्ष
19- रोगन पुत्र धर्म सिंह उम्र 33 वर्ष
20- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed