फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Schedule of flight service from Hisar to Ayodhya fixed, flights will fly regularly from April 18 to October

Haryana: हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा का शेड्यूल तय, 18 अप्रैल से अक्तूबर तक नियमित रूप से उड़ेंगे विमान

Sat, 05 Apr 2025 10:50 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 05 Apr 2025 10:50 AM IST
सार

एलायंस एयर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व हरियाणा सिविल एविएशन ने एयरपोर्ट का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने टर्मिनल के एंट्री प्वाइंट से लेकर विमान पहुंचने तक की प्रक्रिया का जायजा लिया।

विज्ञापन
Schedule of flight service from Hisar to Ayodhya fixed, flights will fly regularly from April 18 to October
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की तरफ से हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा का शेड्यूल फाइनल कर दिया गया है। इस शेड्यूल के मुताबिक अप्रैल से अक्तूबर तक हिसार एयरपोर्ट से प्रतिदिन अयोध्या के लिए उड़ान सेवा संचालित की जाएगी। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उड़ान सेवा का शुभारंभ करेंगे। फिर 18 अप्रैल से नियमित रूप से यहां से विमान उड़ान भरेंगे। उधर, एलायंस एयर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व हरियाणा सिविल एविएशन ने संयुक्त रूप से एयरपोर्ट का मुआयना किया। वहीं, वन्य प्राणी जीव विभाग ने शुक्रवार को एयरपोर्ट परिसर से 2 नीलगाय व एक जंगली सुअर को पकड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर हिसार एयरपोर्ट से उड़ान सेवा की शुरुआत करेंगे। उस दिन विमान दिल्ली से उड़ान भरकर हिसार आएगा और यहां से अयोध्या के लिए रवाना होगा। फिर वह वापस हिसार आएगा और यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


यह रहेगा शेड्यूल

  • दिल्ली से उड़ान भरने का समय-सुबह 9:30 बजे
  • हिसार पहुंचने का समय-सुबह 10:15 बजे
  • हिसार से अयोध्या उड़ान भरने का समय-सुबह 10:40 बजे
  • अयोध्या पहुंचने का समय-दोपहर 12:40 बजे
  • अयोध्या से हिसार के लिए उड़ान भरने का समय-दोपहर 1:05 बजे
  • हिसार पहुंचने का समय-दोपहर 3:05 बजे
  • हिसार से दिल्ली के लिए उड़ने का समय-3:30 बजे
  • दिल्ली पहुंचने का समय-4:35 बजे

एयरपोर्ट पर हर प्वाइंट का किया मुआयना
वहीं, एलायंस एयर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व हरियाणा सिविल एविएशन ने एयरपोर्ट का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने टर्मिनल के एंट्री प्वाइंट से लेकर विमान पहुंचने तक की प्रक्रिया का जायजा लिया। अगर कहीं कोई कमी दिखी तो उसे तुरंत दुरुस्त करने के आदेश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने एयरपोर्ट पर आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए किए गए व्यवस्थाओं को भी जांचा। अधिकारियों ने देखा कि अगर ऐसी कोई दुर्घटना होती है तो कितनी देर में उस पर काबू पा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


जंगली पशुओं का पकड़ने का अभियान जारी
उधर, एयरपोर्ट परिसर से वन्य जीवों को पकड़ने का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। टीम ने सुबह 8 बजे अभियान शुरू किया, जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान दो नीलगाय व एक जंगली सुअर को पकड़ा गया। मंडलीय वन्य जीव अधिकारी विरेंद्र गोदारा ने बताया कि अभी एयरपोर्ट परिसर में उनका यह अभियान जारी रहेगा। उधर, अभी भी एयरपोर्ट की चहारदीवारी में सुराख बने हुए हैं, जिनमें से वन्य जीव एयरपोर्ट परिसर में घुस रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed