फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SC people met SP to register a case against Babita Chaudhary

अनुसूचित जाति के लोग बबीता चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने को लेकर मिले एसपी से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
SC people met SP to register a case against Babita Chaudhary
सदर थाने में मौजूद अनुसूचित जाति समाज के लोग व कांग्रेसी नेता प्रेम सिंह मलिक। - फोटो : Hisar
हांसी। जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात की। इससे पहले ये लोग सदर थाना प्रभारी से भी मिलने गए थे। एसपी ने मामले की जांच के बाद ही किसी प्रकार के कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के नेता प्रेम सिंह मलिक के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के लोगों ने सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार से मुलाकात कर कहा कि जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी ने अनुसूचित समाज के लोगों के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया था। उनके खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाए। थाना प्रभारी ने इस मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश का पालन करने की बात कही। इसके बाद वे लोग एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात करने पहुंचे। प्रेम सिंह मलिक का कहना है कि एसपी नितिका गहलोत ने उनकी बात सुनी और जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रेम सिंह मलिक ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर मामला दर्ज नहीं किया गया तो 11 गांवों की पंचायत बुलाकर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जयपाल प्रधान, रिंकू ठेकेदार, बलवान फौजी, धोला राम, संदीप, सतीश, राजेश, राममेहर, चिमन फौजी, बिमला,सोनू, संतोष, अंजू,सुनीता व कमलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
गांव उमरा में 27 जुलाई को एक किशोरी का विवाह जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी ने रुकवाया था। लड़की के परिजनों को इस संबंध में नोटिस भी जारी हुआ है। आरोपी अधिकारी बबीता चौधरी का कहना है कि निराधार आरोप लगाकर मामले को दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मैं 14 वर्षों से अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed