फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   save women, women death hiara, Hisar

पहले ससुरालियों ने किया प्रताड़ित, फिर मां बाप ने समझा बोझ तो बेटी ने निगला जहर

Sun, 28 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 28 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
save women, women death hiara, Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर
सरकार बेटी बचाओ बेेटी पढ़ाओ पर जोर देकर समाज में महिलाओं की भागीदार बढ़ाना चाहती है। मगर आज के मॉडर्न युग में भी ऐसे मां बाप हैं जो बेटी को बोझ समते हैं। दरअसल मामला रोहतक जिले में रहने वाली एक युवती का है। युवती के अनुसार उसे अपनी ससुराल व मां-बाप, दोनों ही जगह से दर्द मिला। आखिर परेेशान होकर उसने खुद की जान लेने की कोशिश की और जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती ने हांसी में आकर जहरीले पदार्थ की बोतल खरीदी और एकांत में जाकर पी ली। गंभीर हालत में एंबुलेंस उसे हांसी के सरकारी अस्पताल लेकर आई। यहां से चिकित्सकों ने उसे नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक देख यहां के डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


2012 में हुई थी शादी
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन युवती ने बताया कि वह रोहतक जिले की रहने वाली है। माता पिता ने 2012 में भिवानी जिला के एक गांव में उसकी शादी की। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। फिर ससुराली जनों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। दहेज का विरोध किया तो पिटाई करने लगे। इतना हीं नहीं कई बार तो घर से भी निकाल देते। युवती ससुराली जनों से तंग आकर मायके आ गई और ससुराली जनों के खिलाफ कोर्ट में केस डाल दिया। दो साल के बाद ससुराली जन मायके वालों को शपथ पत्र देकर उसे दोबारा अपने साथ ले गए। आरोप है कि लेकिन उसे लाने के आठ दिन के बाद ही फिर से उसे प्रताड़ित करने लगे। उसने परिजनों को फोन कर बुलाया तो वे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


अब माता पिता ने दिया जवाब
युवती ने बताया कि ससुराल से जब उसके माता पिता उसे वापस ले आए। वहां से लाने के बाद पिता घर छोड़कर रिश्तेदारी में चले गए और मां उसे उसके नाना के यहां छोड़ गई। दोनों ने उसे अपने पास रखने से इनकार कर दिया है। युवती का कहना है कि जब अपनों ने ही साथ छोड़ दिया तो उसने आत्महत्या की कोशिश की और वह हांसी पहुंच गई। हांसी से उसने जहरीले पदार्थ का बंदोबस्त कर एकांत स्थान पर जाकर निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
हांसी में बेसुध हालात में युवती को देखकर राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस की सहायता से उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। यहां आने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालात गंभीर बताते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया है। दोपहर तक युवती के परिजन या ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed