फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Saurabh, the husband accused in the murder of teacher Sonia, remanded to two days of police custody.

Hisar News: शिक्षिका सोनिया हत्याकांड में आरोपी पति सौरभ 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Saurabh, the husband accused in the murder of teacher Sonia, remanded to two days of police custody.
हिसार। शिक्षिका सोनिया हत्याकांड के आरोपी पति सौरभ आनंद को सिविल लाइन थाना पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से उसके फरार होने में मदद करने वालों, छिपने के ठिकानों और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सौरभ 26 अगस्त को हुलिया बदलकर शहर की एक चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान वहां पहुंचे एक फोटोग्राफर ने उसे पहचान लिया। फोटोग्राफर पहले आरोपी के संपर्क में रह चुका था। उसने आरोपी को उसके नाम से पुकारा तो पहचान उजागर होने के डर से सौरभ वहां से मॉडल टाउन की ओर भागने लगा। फोटोग्राफर ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन


भेष बदलकर धार्मिक स्थलों पर छिपता रहा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। उसने पुलिस से बचने के लिए रेवाड़ी, चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब व बंगला साहिब, उज्जैन, हरिद्वार, मथुरा और अयोध्या समेत कई धार्मिक स्थलों पर पहचान छिपाकर और भेष बदलकर रहने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed