फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satta Ka Sangram, chai per charcha in Hisar... Know pace of development from voters, talk on election issues

Satta Ka Sangram: हिसार में चाय पर चर्चा... मतदातों से जानी विकास की रफ्तार, चुनावी मुद्दों पर की बात

Wed, 22 May 2024 09:27 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 May 2024 09:27 AM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज हिसार पहुंचा। यहां मतदाताओं से उनके मुद्दों और चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि से उनकी उम्मीदें जानी गई।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram, chai per charcha in Hisar... Know pace of development from voters, talk on election issues
हिसार में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को हरियाणा के हिसार लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हिसार लोकसभा क्षेत्र में लोगों से चाय पर चर्चा की गई। हिसार लोकसभा सीट चौधरी देवीलाल के परिवार के लिए विरासत पर दावेदारी की लड़ाई बन चुकी है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के बृजेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने रणजीत चौटाला को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में जयप्रकाश उर्फ जेपी मैदान में हैं। जननायक जनता पार्टी ने नैना चौटाला तो इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से सुनैना चौटाला को मैदान में उतरा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एक मतदाता ने भाजपा के कार्यों का गुणगान किया तो वहीं खड़े दूसरे मतदाता ने भाजपा का विरोध करते हुए कांग्रेस में अपना विश्वास जताया। सिविल अस्पताल में एक बुजुर्ग से अस्पताल के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि हिसार सिविल अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। कहा कि यहां के डॉक्टरों से मेरे पैर का दर्द तक ठीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाएं तो बहुत है लेकिन उन पर काम नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मतदाता ने पुलिस विभाग को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कोई न्याय नहीं मिलता। उन्होंने अपनी बेटी का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी बेटी से गलत हरकत करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि मैं अस्पताल में पड़ा हूं कोई सुनने वाला नहीं। शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई करने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed