फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarva Naugama Khap Panchayat will now be formed in nine villages of Bura Khap

Hisar News: बूरा खाप के नौ गांवों में अब बनेगी सर्व नौगामा खाप पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sarva Naugama Khap Panchayat will now be formed in nine villages of Bura Khap
बूरा खाप के नए प्रधान के साथ अन्य पदा​धिकारी। 
हिसार। राजली गांव में बाबा नागा मंदिर में बने पुस्तकालय में सर्व जातीय बूरा खाप के नौ गांवों की पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता सर्व जातीय बूरा खाप के मौजूदा प्रधान हरनारायण बूरा राजली ने की। पंचायत में आए ग्रामीणों ने अपने विचार रखें और कहा कि वर्तमान प्रधान हरनारायण बूरा हैं। उन्हें काफी अनुभव भी है वह पंचायत को बखूबी चला सकते हैं। हरनारायण बूरा ने सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, मैं अब पंचायतों में नहीं जा सकता। इसलिए मेरी जगह किसी नए सदस्य को जिम्मेवारी दी जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायत किसी एक गोत्र की नहीं होगी, बल्कि सभी जातियों को मिलाकर सर्व नौगामा पंचायत बनेगी। पंचायत में सबकी सहमति के बाद फैसला हुआ कि सर्व जातीय बूरा खाप पंचायत को अब सर्व नौगामा पंचायत के नाम से जाना जाएगा। सबकी सहमति से नौ गांवों की खाप पंचायत का नए सिरे से नामकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधान और नई कार्यकारिणी का किया गठन

नौ गांवों से आए ग्रामीणों में से मुख्य लोगों की एक कमेटी का गठन किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रधान पद और उपप्रधान और नई कार्यकारिणी के गठन पर सहमति बनी। कुलदीप बूरा को सर्व नौगामा का प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं राजली के पूर्व सरपंच बधेवा उप प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा सतबीर सिंह को सचिव, रमेश ढांढ को प्रवक्ता, रमेश कुमार को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मांगों को लेकर बनी सहमति
लड़कियों का कॉलेज खरकड़ी में बनाने को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी ताकि आसपास की बेटियों को उच्च शिक्षा गांव में ही मिल सके। इसके अलावा गुराना में मौजूद गोशाला में चारे की व्यवस्था करने और गौ माता की देखरेख की जिम्मेवारी नई पंचायत को सौंपने की बात पर चर्चा की।



ये रहे मौजूद
इस दौरान बलजीत सांगा सुलखनी, लक्की, गुराना के पूर्व सरपंच बारू राम बूरा, खानपुर के सरपंच रामपाल, जगदीश नंबरदार, घिराय के सरपंच प्रतिनिधि संदीप बूरा, धर्मपाल बूरा, वेदप्रकाश, देवेंद्र ग्रेवाल, प्रदीप शास्त्री, शिव लाल, रणबीर बूरा, रमेश खानपुर, अजीत खरकड़ी, जयपाल बूरा, बिंदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed