{"_id":"6855a6e690106605250207a7","slug":"sandhya-won-in-the-55-kg-weight-category-hisar-news-c-21-hsr1020-651224-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 55 किलोग्राम भारवर्ग में संध्या ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 55 किलोग्राम भारवर्ग में संध्या ने मारी बाजी
Fri, 20 Jun 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन भवन में नेशनल ग्रेपलिग चैंपियनशिप में खेलते खिलाड़ी।
हिसार। अग्रसेन भवन में चल रही फर्स्ट ओपन नेशनल ग्रेपलिंग पीएमएफओ लीग के दूसरे दिन शुक्रवार को रोचक मुकाबले देखने को मिले। देर शाम तक चले मुकाबले में देशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शुक्रवार को हुए मुकाबले में लड़कियों में 50 किलोग्राम भारवर्ग में योगिता प्रथम, सपना द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 65 किलोग्राम भारवर्ग में दीप्ति रानी प्रथम, रहीरमनवीर द्वितीय और उत्तर प्रदेश की कृष्णा तृतीय रही। 55 किलोग्राम भारवर्ग में संध्या प्रथम, कल्पना द्वितीय और टीना तृतीय रही। लड़कों में 54 किलोग्राम भारवर्ग में सूर्यांश राठी प्रथम, संदीप द्वितीय और दक्ष तृतीय रहा। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। सुबह 9 बजे मुकाबले शुरू हो जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को ईनामी राशि और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी ने जानी प्रक्रिया, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया
ग्रेपलिंग लीग 2025 के आयोजक रण सिंह पंवार ने बताया कि तीन दिवसीय लीग में 100 से ज्यादा खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। शुक्रवार को लीग में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी के चेयरमैन दिनेश कपूर, महासचिव बिरजू शर्मा, अग्रसेन भवन के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाल पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अग्रसेन भवन में चल रही लीग की प्रक्रिया जानी। कोच से लेकर खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधा मिल रही हैं।
इतनी मिलेगी विजेताओं को ईनामी राशि
पुरुषों के लिए 8 भारवर्ग और महिलाओं के लिए 5 भारवर्ग में मुकाबले कराए जा रहे हैं। हर एक भारवर्ग के विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 15 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। कुल 6 लाख 50 हजार रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। रण सिंह ने बताया कि हरियाणा में ग्रेपलिंग की यह पहली नेशनल चैंपियनशिप है। भविष्य में इसी तरह लीग करवाई जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।