{"_id":"5e5818bd8ebc3ef3c355719b","slug":"saksham-2-0-exam-in-five-blocks-of-the-district-from-today-18-thousand-students-will-be-included-hisar-news-rtk5444588118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पांच ब्लॉक में सक्षम 2.0 परीक्षा आज से, 18 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पांच ब्लॉक में सक्षम 2.0 परीक्षा आज से, 18 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
जिले के बाकी बचे पांच ब्लॉक में सक्षम 2.0 की परीक्षा शुक्रवार से शुरू होगी। यह परीक्षा दो दिन चलेगी। इस दौरान इन ब्लॉक के 208 स्कूलों के तीसरी से आठवीं कक्षा तक के 18 हजार 237 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर 452 एफआई (फील्ड इनवेस्टीगेटर) की ड्यूटी लगाई गई है। उधर वीरवार को सभी एफआई को परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें परीक्षा सामग्री भी वितरित की गई
बता दें कि थर्ड पार्टी असेस्मेंट के तहत सरकारी स्कूलों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा का मकसद बच्चों के लर्निंग लेवल को जानना है। जिस एनजीओ को यह असेस्मेंट का काम सौंपा गया है, उसकी तरफ से सभी ब्लॉक में कुछ स्कूलों का चयन किया गया है, जिनमें यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। सक्षम 2.0 नाम से यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण की परीक्षा 14 व 15 फरवरी को आयोजित की गई थी। इस दौरान आदमपुर, अग्रोहा, उकलाना व हांसी-2 ब्लॉक में यह परीक्षा हुई थी। अब बाकी बचे पांच ब्लॉक में यह परीक्षा होगी।
परीक्षा का शेड्यूल
28 फरवरी को कक्षा तीसरी से आठवीं तक गणित व हिंदी विषय की परीक्षा होगी। वहीं 29 फरवरी को कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की पर्यावरण विज्ञान और छठी से आठवीं तक की कक्षाओं की विज्ञान व सामाजिक शास्त्र विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा डेढ़-डेढ़ घंटे की रहेगी। हालांकि सीडब्ल्यूएसएन बच्चों को परीक्षा के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। कक्षा तीसरी व चौथी कक्षा के विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र ही जवाब देने होंगे, जबकि पांचवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर देने होंगे।
विज्ञापन
क्लास वन अधिकारी रखेंगे नजर
इस दौरान प्रत्येेक ब्लॉक में दस क्लास वन अधिकारियों की ऑब्जर्वर के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। इन अधिकारियों की नकल रोकने को लेकर परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल होती है तो इन अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना अधिकारी को देनी होगी।