फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   RWA and temple committee face to face on religious events in Shrishyam temple

Hisar News: श्रीश्याम मंदिर में धार्मिक आयोजनों पर आरडब्ल्यूए व मंदिर कमेटी आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
RWA and temple committee face to face on religious events in Shrishyam temple
हिसार। शहर के सेक्टर 16-17 में बने श्री श्याम मंदिर में धार्मिक आयोजनों को लेकर सेक्टर की आरडब्ल्यूए व मंदिर प्रबंधक कमेटी के बीच तनातनी हो गई है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि मंदिर में धार्मिक आयोजनों को व्यवसाय का रूप दिया जा रहा है, जिससे सेक्टर की व्यवस्था भी बिगड़ रही है। उधर, मंदिर प्रबंधक कमेटी का कहना है कि उन पर झूठे व बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्री श्याम मंडल को सेक्टर 16-17 में मंदिर बनाने के लिए एक हजार गज जगह अलॉट हुई थी। इसके बार मंडल ने यहां मंदिर का निर्माण करवाया। इस 5 मई को मंदिर को तीन साल पूरे होंगे।
विज्ञापन

हाल ही में मंदिर में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे थे। आरडब्ल्यूए ने मंदिर में हुए इस कार्यक्रम के आयोजन पर सवाल उठा दिए। आरडब्ल्यूए की मानें तो मंदिर में पिछले दिन हुए आयोजन के समय सेक्टर में काफी भीड़-भाड़ हो गई थी, जिससे सेक्टरवासियों को काफी परेशानी आई। इस कारण से सेक्टर में काफी कूड़ा-कचरा भी फैला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं मंदिर में आने वाले श्रद्धालु खुले में शौच भी जाने लगे थे। आरडब्ल्यूए के मुताबिक उन्होंने इसे लेकर रविवार को मंदिर प्रबंधक कमेटी को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed